बिहार | न्यूज़ डेस्क | बिहार की राजधानी पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है | स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने बिहार मेडिकल सर्विसेज इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड के DGM पंकज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की है | इस दौरान डीजीएम की ओर से की गई एक अजीब हरकत ने जांच टीम को भी हैरान कर दिया | 
छापेमारी के दौरान पटना के कदमकुंआ स्थित DGM के आवास पर एक बेहद चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला | जैसे ही SVU की टीम घर के अंदर दाखिल हुई, डीजीएम पंकज कुमार घबरा गए और अपनी काली कमाई को छिपाने के लिए पैसे कचरे के डिब्बे में फेंकने लगे | हालांकि, सतर्क विजिलेंस टीम ने तुरंत उन पैसों को जब्त कर लिया फिलहाल बरामद रुपयों की गिनती जारी है |
इन ठिकानों पर हुई छापेमारी
विजिलेंस की टीम ने पंकज कुमार के चार ठिकानों को निशाने पर लिया है | इसमें PMCH यानी उनका विभागीय कार्यालय, कदमकुंआ पटना स्थित उनका निजी आवास और अन्य दो ठिकाने शामिल हैं | जिनसे जुड़ी संपत्तियों के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं पटना में DGM पंकज कुमार के घर SVU की रेड | 
दस्तावेजों और बैंक खातों की जांच
SVU के डीएसपी चंद्रभूषण ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में ठोस इनपुट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है | छापेमारी के दौरान कई बैंक अकाउंट, निवेश के कागजात और बेनामी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं, जिनकी बारीकी से जांच चल रही है DSP पटना चंद्रभूषण ने बताया, "आय से अधिक संपत्ति के मामले में मामला दर्ज किया गया है | छापेमारी जारी है और बरामदगी का पूरा ब्योरा जांच पूरी होने के बाद साझा किया जाएगा |