March 11, 2026

Join With Us


पुजारी के मीट खाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल : पढ़े क्या है पूरा मामला




उत्तर प्रदेश | न्यूज़ डेस्क | कानपुर में एक मंदिर के पुजारी के मीट खाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई | इससे हंगामा खड़ा हो गया | बढ़ते मामले को देखते हुए मंदिर के महंत और पुजारी के पिता ने अपने बेटे को सेवा से हटा दिया |  मामला रविवार रात का है | 

क्या है पूरा मामला

कानपुर के केशवपुरम स्थित बाबा श्री भूतश्वर धाम मंदिर के महंत संतोष गिरी के बेटे और मंदिर के पुजारी प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई |  फोटो में वो मांसहारी खाना खाता दिखा. इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया | करीब 50-60 लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जमा हो गई और पुजारी से जवाब मांगने लगे | जब वह बाहर नहीं आया तो भीड़ बाहर खींचकर ले आई और पीट दिया | फिलहाल पुलिस ने शांति भंग करने की धाराओं में पुजारी प्रशांत गिरी के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई शुरू की है | 

क्या बोले पिता

महंत संतोष गिरी ने बताया, वायरल फोटो में दिखाई दे रहा व्यक्ति उनका बेटा प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित है | मैं मंदिर का महंत हूं, मेरा बेटा नहीं जैसे ही मुझे पता चला कि उसने मांसाहार किया है, मैंने उसे मंदिर की सेवा से हटा दिया | राहुल चंदेल, मनीष चौधरी और अजय चौहान सहित कुछ अन्य लोग मंदिर पहुंचे और उनके बेटे पर चीखने चिल्लाने लगे | जब बाहर नहीं आया तो उसे घसीटकर बाहर ले गए और जमकर पीटा उससे कहा कि वह वहां नहीं रह सकता | जब मेरी पत्नी और बहू ने प्रशांत को बचाने की कोशिश की, तो उनके साथ भी मारपीट की गई | 

उन्होंने कहा कि मंदिर की गरिमा सर्वोपरि है | जैसे ही मुझे पता चला कि मेरे बेटे ने मांसाहारी भोजन किया है | मैंने उसे तुरंत मंदिर की सेवा से बर्खास्त कर दिया | मगर मारपीट करना सही नहीं है | पुजारी का पता नहीं घटना के बाद पुलिस ने शांति भंग करने की धाराओं में पुजारी प्रशांत गिरी के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई शुरू की है | महंत ने बताया कि पुलिसिया कार्रवाई के बाद से उनका बेटा लापता है और उनका उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है |  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मंदिर के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं | 



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE