March 07, 2026

Join With Us


बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाई थी शराब : आरोपी युवक गिरफ्तार




जांजगीर | न्यूज़ डेस्क | होली उत्सव के दौरान बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने वाले युवक को जांजगीर सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने अपने घर के सामने डीजे पर डांस के दौरान तीन बच्चों को दबावपूर्वक शराब पिलाई, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जानकारी के अनुसार तीन मार्च को ग्राम सुकली में होली उत्सव के दौरान कुछ बच्चों को शराब पिलाने के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और बच्चों तथा उनके स्वजन से घटना के संबंध में पूछताछ की। स्वजन ने बताया कि सूच तीन मार्च की शाम करीब 7:30 बजे आरोपित सोनू दरवेश (34) अपने घर के सामने साउंड बाक्स लगाकर नाच-गाना कर रहा था। इसी दौरान तीन बच्चे भी डांस करने वहां पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान सोनू दरवेश ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब मिलाकर बच्चों को पिलाया। 

शराब पीने के बाद बच्चों को चक्कर आने लगे और वे उल्टी करने लगे, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। दूसरे दिन बच्चों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। मामले की शिकायत और जांच के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय अनुसार आरोपित को गिरफ्तार कर ने लिया गया है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE