March 07, 2026

Join With Us


साइबर जालसाजों ने वरिष्ठ नागरिक से की 2.25 करोड़ रुपये की ठगी




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | साइबर फ्राड के एक मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में गुजरात के एक व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ नागरिक से आतंक से जुड़ी फर्जी जांच में गिरफ्तारी का डर दिखाकर 2.25 करोड़ रुपये ठग लिए गए थे। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपित किशन भावेशभाई मकवाना साइबर जालसाजों के लिए बैंक खाते खीलने का आरोप है |

ताकि वे पीड़ितों से चुराए धन उसमें जमा कर सकें। पर अधिकारी ने बताया कि गोरेगांव के 77 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपित को पकड़ा गया।आरोप साइबर जालसाजों ने वरिष्ठ नागरिक से की 2.25 करोड़ रुपये की ठगी ।लगाया गया था कि पिछले साल नवंबर में साइबर जालसाजों ने उनसे संपर्क किया और उन पर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के लिए बैंक खाता खोलने और उसके माध्यम से 70 लाख रुपये कमीशन प्राप्त करने का झूठा आरोप लगाया।

फोन करने वाले ने खुद को मुंबई पुलिस मुख्यालय का वरिष्ठ अधिकारी आकाश शर्मा बताया और शिकायतकर्ता को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता को सूचित किया गया था कि उसके आधार कार्ड का उपयोग जम्मू और कश्मीर में एक बैंक खाता खोलने के लिख किया गया था।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE