नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी । शहर में सुरक्षा व्यवस्थाओं की अनदेखी एक बार फिर जिंदगियों पर भारी पड़ गई। अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को शोक और चिंता में डुबो दिया। पहली घटना में अंसारी परिवार का एक मासूम बच्चा मो.कौनेन अंसारी (३ साल) खुले नाले में गिर गया, जहां से उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी जीवन-लीला समाप्त हो गई। वहीं दूसरी घटना में एक अन्य बच्चा पियुष राजेन्द्र पटेल घर के पास बने टांके (पानी के टैंक) में गिर पड़ा, जिससे उसकी भी दुख्द मृत्यु हो गई।
इन दोनों हादसों ने न केवल परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया, बल्कि मनपा प्रशासन की लापरवाही और असुरक्षित ढांचों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नालों और पानी के टांकों की उचित सुरक्षा और ढक्कन की व्यवस्था होती, इन मासुमो की जान नही जाती। आज कलमना मस्जिद कमेटी और जमातीयो ने मोहम्मद जावेद इकबाल कश्मीरी के नेतृत्व मैं आरडीसी से मुलाकात कर दोनों परिवारों की जानकारी दी।
प्रतिनिधि मण्डल में नायब सदर,मोहम्मद फिरोज शाह,सेक्रेटरी,,शहादुल्ला शेख,नायब सेक्रेटरी,मोहम्मद जब्बार शाह,कोषाध्यक्ष,शान मोहम्मद,मेम्बर,मो. जहरुद्दीन शाह,मो. वकील शहा,मो. कुतुबुद्दीन,मो. मनहसन,जाकीर हुसेन खान,मो. निजामुद्दीन शहा ,मो. शादाब कुरेशी उपस्थित थे। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि दोनों परिवारों के बच्चे खत्म हो गये है और इसमें प्रशासन की लापरवाही नजर आती है , सबने परिजनों के आर्थिक मदद की गुहार लगाई ।