March 06, 2026

Join With Us


नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से जेडीयू के भीतर मची खलबली : पार्टी में आक्रोश




बिहार | न्यूज़ डेस्क | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अचानक राज्यसभा जाने के फैसले ने जेडीयू के भीतर खलबली मचा दी है | पार्टी के मुख्य प्रवक्ता के मुताबिक, कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं और नेताओं में इस फैसले को लेकर भारी दुख और आक्रोश है | आज शाम होने वाली बैठक में नीतीश अपने इस कदम के पीछे की वजह साझा करेंगे | 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और नामांकन दाखिल करने के फैसले से जनता दल (यूनाइटेड) में भारी आक्रोश है | निर्णायक बैठक से ठीक पहले नीतीश आवास के बाहर सैकड़ों नेता, विधायक और कार्यकर्ता जुट गए हैं | बताया जा रहा है कि कई कार्यकर्ता फूट-फूटकर रो रहे हैं, जबकि कुछ कार्यकर्ता नीतीश के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं | 

नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद शुक्रवार शाम को पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है | पर इस निर्णायक बैठक से पहले प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा, 'नीतीश कुमार ने अपने फैसले के बारे में जानकारी देने के लिए आज शाम बैठक बुलाई है | विधानमंडल दल की बैठक में वह अपने फैसले के पीछे के कारण बताएंगे, लेकिन इस फैसले से पार्टी में आक्रोश भी है और दुख भी है | '

'नीतीश को मिला था जनादेश' 

जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार विधायक, सांसद और विधान परिषद सदस्य अपनी पीड़ा व्यक्त करेंगे | लेकिन पार्टी में उनके राज्यसभा जाने से आक्रोश है और दुख भी है | '

उन्होंने जोर देकर कहा, 'नीतीश कुमार को 5 साल का जनादेश मिला था और नारा था '2025 से 30 फिर से नीतीश' | उनका उनका बीच में न होना एनडीए गठबंधन के लिए भी बड़ी चुनौती साबित हो सकता है | ' उन्होंने नीतीश के फैसले पर बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार अपना फैसला बदलेंगे या नहीं यह तो वही तय करेंगे | पर नीतीश कुमार, जब बीच की अवधि में मुख्यमंत्री नहीं रहे तो उनके तरफ से कह गए तीन शब्द 'मैं हूं ना' ने बिहार को भरोसा दिया | 

'तेजस्वी को गंभीरता से नहीं लेते'

जेडीयू प्रवक्ता ने दाव कि नीतीश कुमार ने बिहार का भरोसा जीता है. नीतीश कुमार पर कोई दबाव काम नहीं कर सकता | उन्होंने आरेजडी के ऑफर पर बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव शैडो सीएम  बनकर घूम रहे हैं | उनकी बातों को हम गंभीरता से नहीं लेते | उन्होंने आरजेडी पर तंज करते हुए कहा कि भले ही आरजेडी सत्ता के सपने देख रही हो, लेकिन उनके जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता | 


 




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE