March 02, 2026

Join With Us


छत्तीसगढ़ के पोहे फैक्ट्री का लाइसेंस रद्द : बिना मास्क और दस्ताने के तैयार हो रहा था पोहा




बलौदाबाजार | न्यूज़ डेस्क | छत्तीसगढ़ के खोकली में मौजूद अविनाश इंडस्ट्रीज का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है | यह कदम खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के  के उल्लंघनों के चलते उठाया गया | जिले में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने निरीक्षण अभियान चलाया | निरीक्षण के दौरान पता चला कि फैक्ट्री में पोहा तैयार करने वाले कर्मचारी मास्क, हेड कवर और दस्ताने के बिना काम कर रहे थे | साथ ही यह काम अस्वच्छ वातावरण  में किया जा रहा था | वार्षिक स्वास्थ्य जांच की रिकॉर्डिंग और उचित कीट नियंत्रण के उपाय भी नहीं पाए गए थे | 

यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो के बाद हुई | https://x.com/byomkesbakshyवीडियो में देखा गया कि एक जगह पर बड़ी मात्रा में पोहा रखा गया है और दो लोग उसे पैक कर रहे हैं | एक पैकेट में  पोहा डाल रहा है तो दूसरा उसका वजन करके पैक कर रहा है | वहीं, कुछ लोग सीधे पोहे पर बैठे हुए हैं और इसे उठाकर पैक कर रहे हैं | वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों में स्वास्थ्य को लेकर चिंता पैदा कर दी | 

एफडीए के नामित अधिकारी अक्षय कुमार सोनी ने बताया कि जांच के दौरान फैक्ट्री से नायलॉन पोहा का कानूनी नमूना लिया गया है और खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में भेजा गया है | कंपनी को सुधारात्मक नोटिस भी जारी किया गया है | टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और लाइसेंस बहाल होने के बाद ही यूनिट संचालन के लिए अनुमति पाएगी | 

बिना मास्क और दस्ताने के तैयार हो रहा था पोहा

.खाद्य सुरक्षा उल्लंघनों के इस मामले ने क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ा दी है | अधिकारी लोगों से आग्रह  रहे हैं कि सिर्फ स्वीकृत और सुरक्षित पैक्ड खाद्य सामग्री का ही सेवन करें | अविनाश इंडस्ट्रीज का यह मामला यह दिखाता है कि खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन न करना स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है | 



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE