February 10, 2026

Join With Us


चंदौली में 2.5 करोड़ का गांजा जब्त : 2 आरोपी गिरफ्तार




चंदौली | न्यूज़ डेस्क | जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और चंदौली पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है | सोमवार को हाइवे पर डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया |  पुलिस ने करीब 4.99 क्विंटल (499 किलो से अधिक) गांजा जब्त करते हुए दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया है | बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है | एएनटीएफ वाराणसी को उड़ीसा से उत्तर प्रदेश के रास्ते दिल्ली-एनसीआर तक गांजा तस्करी की सूचना मिली थी |

इसी इनपुट पर चंदौली पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने हाइवे पर कटसिला के समीप बाबा ढाबा के सामने सर्विस लेन पर घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू की | इसी दौरान एक संदिग्ध डीसीएम ट्रक को रोककर तलाशी ली गई | जांच में ट्रक के भीतर छिपाकर रखे गए 18 बोरों में गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन कराने पर कुल मात्रा 499 किलो से अधिक निकला. पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया | उनकी पहचान प्रमोद गुप्ता निवासी गढ़वार थाना क्षेत्र, जनपद बलिया और अक्षय कुमार निवासी नवाबगंज थाना क्षेत्र, जनपद बरेली के रूप में हुई है | 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजे की खेप उड़ीसा में लोड की गई थी और इसे गौतमबुद्ध नगर-दिल्ली बॉर्डर तक पहुंचाया जाना था | कार्रवाई के दौरान पुलिस ने डीसीएम ट्रक, मोबाइल फोन और कुछ नकदी भी जब्त की है | पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ कर पूरे तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है | पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करी से जुड़े हर कड़ी तक पहुंचने की कार्रवाई की जाएगी | 



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE