February 06, 2026

Join With Us


पुलिस अपराधियों के खिलाफ हुई सख्त : एक ही दिन में दबोचे दो उद्घोषित अपराधी




बिलासपुर | न्यूज़ डेस्क | बिलासपुर पुलिस फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पीओ सेल ने एक ही दिन में दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में थाना सदर बिलासपुर में 2010 में दर्ज सड़क दुर्घटना के मामले में फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी किशन चंद निवासी बंटुगली, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर आरोप था कि उसने सड़क पर तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए दुर्घटना की, जिससे एक व्यक्ति घायल हुआ। इस पर उसके खिलाफ धारा मामला दर्ज हुआ था। कोर्ट में पेश न होने पर उसे 15 जनवरी 2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। पुलिस ने उसे ट्रक यूनियन नालागढ़ से गिरफ्तार किया।

दूसरे मामले में थाना तलाई में वर्ष 2022 में दर्ज चोरी के मामले में फरार उद्घोषित अपराधी साहिल निवासी जालंधर, पंजाब को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर साथी के साथ मिलकर चोरी करने का आरोप था, जिस पर मामला दर्ज हुआ था। अदालत में पेश न होने के कारण उसे 3 जुलाई 2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया। पुलिस टीम ने उसे जालंधर कैंट क्षेत्र से दबोचा।

एसपी संदीप धवल ने बताया कि उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आम जनता भी पुलिस का सहयोग करे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या फरार अपराधी की सूचना तुरंत पुलिस को दे, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिला पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE