January 25, 2026

Join With Us


हैलो गूगल! हमें चोरी करना है , आस -पास मंदिर कहां है? : हिन्दू होकर भी मंदिर को बनाया निशाना




रायबरेली | न्यूज़ डेस्क | आपने अब तक कई तरह की चोरी की घटनाएं सुनी होंगी, लेकिन रायबरेली से सामने आई यह वारदात सुनकर हर कोई हैरान है |   यह कोई आम चोरी नहीं, बल्कि हाईटेक तरीके से अंजाम दी जा रही मंदिरों के घंटों की चोरी है, जिसे एक संगठित गैंग अंजाम दे रहा था | 

मंदिरों के घंटे चुराने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

रायबरेली पुलिस ने मंदिरों से घंटे चोरी करने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है |   इस गैंग का मुखिया मध्य प्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला गोविंद भदौरिया है |   गैंग के सदस्य किसी भी शहर में चोरी से पहले गूगल सर्च के जरिए वहां के प्रमुख मंदिरों को चिन्हित करते थे |   इसके बाद गूगल लोकेशन के सहारे मंदिर तक पहुंचते और वहां से घंटे चोरी कर फरार हो जाते थे |  

पुलिस की गोली से टूटा अपराध का घमंड

गिरोह की खास चाल यह थी कि पुलिस चेकिंग से बचने के लिए वे अपने साथ एक महिला को रखते थे, जिसे बीमार बताकर आसानी से निकल जाते थे |   हाल ही में जगतपुर थाना क्षेत्र के ऊंचाहार रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें गैंग का मुखिया गोविंद भदौरिया घायल हो गया |   पुलिस की गोली उसके पैर में लगी |  

पुलिस के मुताबिक 

ये आरोपी गैर जनपद के रहने वाले हैं और इन्होंने रायबरेली के दो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जिले के कई मंदिरों को निशाना बनाया |   गिरोह ने हाल ही में जगतपुर थाना क्षेत्र के एक मंदिर से घंटे चोरी किए थे |   संयुक्त कार्रवाई में जगतपुर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया |  

3 क्विंटल से अधिक के घंटे बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 क्विंटल से अधिक मंदिर के घंटे और एक चार पहिया वाहन बरामद किया है |   पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह अब तक चार से पांच चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है |   रायबरेली में दो, जबकि उन्नाव और अमेठी में भी कई छोटी-बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है |  एसपी का बयान

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि इस गिरोह के कुल सात सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है |   आरोपियों में हमीरपुर, इटावा और रायबरेली के लोग शामिल हैं |   इन सभी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है |   पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है | 




Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE