January 18, 2026

Join With Us


सात दिनों तक एक-एक अंग जलाया : प्रेमी बना दरिंदा, नीले बक्से का खौफनाक राज




झांसी | न्यूज़ डेस्क | उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक दिल दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है | लोहा की चादर से बने बक्से में एक महिला का जला हुआ शव मिला, बताया जा रहा है कि राम सिंह नाम के रिटायर्ड रेल कर्मी ने अपनी प्रेमिका की पहले गला दबाकर हत्या की, फिर लाश को बक्से में रख कर आग से जलकर राख बना दिया, लोडर टैक्सी चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बक्से को कब्जे में लेकर दो लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है | प्रेमी ने अपने बेटे की मदद से सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मनगर इलाके में यह वारदात को अंजाम दिया है | 

कैसे हुआ मामले का खुलासा

दरअसल देर रात एक लोडर टैक्सी चालक ने पुलिस को फोन करके बताया कि ब्रह्मनगर से एक व्यक्ति ने नीले रंग का बक्सा मिनर्वा चौराहे तक छोड़ने के लिए उसकी लोडर टैक्सी को 400 रुपए में बुक किया था | बक्सा लोडर गाड़ी में रखने के बाद वह टैक्सी के पीछे-पीछे चल रहा था, मगर वह रास्ते में अचानक गायब हो गया |  जब टैक्सी चालक को बक्से से काला सफेद रंग का पानी निकलने के साथ उसमें से तेज दुर्गंध आती महसूस हुई, इस पर उसे शक हुआ तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी | 

पहले से ही शादीशुदा थी मृतिका

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची | जैसे ही पुलिस ने बक्सा खोला, उनके होश उड़ गए | बक्से के अंदर महिला की लाश के जले हुए हिस्से मिले, पुलिस ने बक्से को कब्जे में लेकर टैक्सी चालक की निशानदेही पर ब्रह्मनगर पहुंचकर जांच शुरू की और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मृतका की पहचान प्रीति के रूप में हुई है | बताया जा रहा है कि प्रीति पहले से शादीशुदा थी और अपने पहले पति को छोड़कर नंदनपुरा निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी राम सिंह के साथ किराए के मकान में तीसरी पत्नी के रूप में रहती थी | 



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE