January 06, 2026

Join With Us


नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम : पुलिस-आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 क्लेमोर माइन का डम्प बरामद

पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता




मोहला मानपुर । केजन साहू । जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी पुलिस द्वारा जिले को नक्सल-मुक्त करने के उद्देश्य से निरंतर एवं प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत पुलिस को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें नक्सलियों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया है।

यह महत्वपूर्ण सफलता राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में प्राप्त हुई है।

थाना मोहला क्षेत्रांतर्गत स्थित परवींडीह की पहाड़ी, जो कि घने जंगलों एवं दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों से युक्त है, पूर्व में नक्सलियों की गतिविधियों का प्रमुख गढ़ रही है। इसी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुँचाने की मंशा से क्लेमोर माइन (पाइप बम) तैयार करने हेतु विस्फोटक सामग्री का डम्प छुपाकर रखा गया था।

दिनांक 06 जनवरी 2026 को डीआरजी टीम जिला पुलिस मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं आईटीबीपी 40 वीं वाहिनी के जवानों द्वारा परवींडीह पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा सतर्कता एवं सूझ-बूझ के साथ कार्यवाही करते हुए नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया कुल 11 नग क्लेमोर माइन (पाइप बम) निर्माण में प्रयुक्त विस्फोटक डम्प बरामद किया गया। समय रहते इस डम्प की बरामदगी से नक्सलियों की किसी भी साजिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया गया है।

इस प्रभावी एवं साहसिक कार्रवाई से जिले में सक्रिय नक्सली संगठनों में भय एवं भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। साथ ही, क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुनिश्चित किया गया है।

जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। आगे भी नक्सल उन्मूलन अभियान पूरी सख्ती एवं सतर्कता के साथ जारी रहेगा, ताकि जिले को स्थायी रूप से नक्सल-मुक्त बनाया जा सके।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE