January 02, 2026

Join With Us


ज्ञान शक्ति सेवा फाउंडेशन की ओर से प्रा. राजकुमार घुले का सत्कार




नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी। शहर में सामाजिक व सांस्कृतिक चेतना को निरंतर जीवित रखने वाले प्रा. राजकुमार घुले का ज्ञान शक्ति सेवा फाउंडेशन की ओर से सम्मानपूर्वक सत्कार किया गया। प्रा. राजकुमार घुले द्वारा  वर्षों  से संचालित की जा रही सांस्कृतिक गतिविधियाँ समाज में संस्कार, कला और सकारात्मक सोच के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में सांस्कृतिक गतिविधियों का संरक्षण और संवर्धन अत्यंत आवश्यक है, जिसे प्रा. राजकुमार घुले निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उनके प्रयासों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

ज्ञान शक्ति सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल अमानी कुरेशी  ने शाल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह  सम्मान पत्र प्रदान, कर प्रा. राजकुमार घुले का सत्कार किया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कला प्रेमियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE