November 17, 2026

Join With Us


34 यात्री सवार से भरी बस खाई में गिरी : पढ़े पूरी रिपोर्ट

किसी का बेटा, किसी का भाई, उजड़ गए कई परिवार, नदी में समा गई बस;




उत्तराखंड | न्यूज़ डेस्क | सफर पर निकले लोगों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि उनकी यह यात्रा परिवारों के लिए कभी न भरने वाला जख्म छोड़ जाएगी। किसी घर ने अपना बेटा खोया तो किसी ने अपना भाई। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हुए बस हादसे में जान गंवाने वालों में अधिकतर कम उम्र के लोग बताए जा रहे हैं। हादसे में तीन साल की मासूम समेत कई लोग घायल भी हुए हैं। हरिद्वार से कर्णप्रयाग के लिए निकली विश्वनाथ सेवा की बस में 34 यात्री सवार थे। मंगलवार सुबह गूलर बाजार के पास बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। इस हादसे ने नौ परिवारों की खुशियां छीन लीं। सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने एम्स ऋषिकेश पहुंचने पर दम तोड़ दिया।

हादसे जान गंवाने वालों में अधिकतर कम उम्र के लोग हैं। जिस उम्र में सपने संजोए जाते हैं, जिंदगी को अपने तरीके से जीने की उम्मीद होती है, उस उम्र में कई लोगों का सफर खत्म हो गया। उनके घरों में अब उनके लौटने का इंतजार नहीं होगा। परिवारों के लिए यह यकीन कर पाना भी मुश्किल होगा कि सुबह घर से निकला उनका अपना अब कभी वापस नहीं आएगा। बस मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे हरिद्वार से रवाना हुई थी। सुबह हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में फंसे और खाई में गिरे लोगों को निकालने के लिए एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE