नेपाल | न्यूज़ डेस्क | भारत के केंद्रीय बैंक ने नेपाल में बड़े मूल्य के भारतीय नोटों के उपयोग पर लगी रोक हटाते हुए एक अधिक लचीली व्यवस्था लागू की है | भारतीय रिज़र्व बैंक ने संशोधित विनियमावली जारी करते हुए कहा कि अब यात्री 100 रुपये से बड़े मूल्य के नोट भी 25,000 भारतीय रुपये तक नेपाल और भूटान ले जा सकेंगे |भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नेपाली रुपया और भारतीय रुपया के प्रचलन से संबंधित पुराने नियमों में बड़ा बदलाव (संशोधन) किया है | अब नेपाल में भारतीय रुपये के 200 और 500 मूल्य के नोट भी ले जाने और इस्तेमाल करने की अनुमति मिल गई है | इससे पहले नेपाल में बड़े मूल्य के भारतीय नोटों पर प्रतिबंध था, जिससे यात्री और व्यापारियों को काफी परेशानी होती थी |
TREND भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन नियमों में संशोधन करते हुए यह फैसला लिया है कि भारत से नेपाल या भूटान यात्रा करने वाले यात्री अब 25,000 रुपये तक की भारतीय मुद्रा, जिसमें 200 और 500 के नोट भी शामिल हैं, अपने साथ ले जा सकेंगे | इसके साथ ही नेपाल या भूटान से भारत लौटते वक्त भी इसी सीमा तक भारतीय नोट लाना संभव होगा | ये कदम दोनों देशों के बीच आर्थिक और सामाजिक संपकों को और मजबूत बनाने का प्रयास माना जा रहा है | कर सकते रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया कि ये सुविधा सिर्फ नेपाल और भूटान के नागरिकों के लिए है | पाकिस्तान और बांग्लादेश के नागरिकों को ये छूट नहीं दी गई है |