भिलाई । नईमुद्दीन खान । पुलिस ने भिलाई के खुर्सीपार और दुर्ग के पचानाभपुर थाना क्षेत्र से नशीली दवाओं के साथ आठ आरोपितों को पकड़ा है। इन आरोपितों के कब्जे से करीब 2.5 हजार नशीली दवा के टैबलेट व नगद रकम भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ लोग खुर्सीपार के आइटीआई मैदान में नशीली कैप्सूल टैबलेट अवैध रूप से रखकर बिक्री करने ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही खुसीपार पुलिस की टीम मौके पर रवाना हुई। पुलिस ने पाया कि कुछ व्यक्ति नशीली दवाएं रखे हुए हैं, जिन्हें घेराबंदी कर पकड। पूछताछ में संदेहियों ने अपना नामरजनीश पांड, विपिन जेम्स, श्याम कन्हैया विश्वकमों, रणजीत राम, अभिजीत साहू व अरबाज खान उर्फ बाबू बताया। पूछताछ में पुलिस ने आरोपित रजनीश पांडे से बिना नंबर कोमोटर साइकिल, 192 नगर नशीली दवाई 400 रुपये नगद रकम तथा एग्बल व मोटारोला का फोन बरामद किया।
आरोपित विपिन जेम्मस से 312 नग नशीली दवा, तीन सौ रुपए नगद रकम, एक मोबाइल फोन, आरोपित श्याम कन्हैया विश्वकर्मा से 264 नग नशीली दवा, एक मोबाइल व 350 रुपये नगद रकम, आरोपित रणजीत राम से 280 नग नशीली दवा, एक मोबाइल व 250 रुपये नगद रकम, आरोपित अभिजीत साहू से 296 नग दत्वा तथा अरबाज खान से 700 नग कैप्सूल व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस प्रकार उक्त आरोपितों से पुलिस ने 2044 नग नशीली दवा, 1300 रुपये नगद रकम, टाइटन की घड़ी, छह नग मोबाइल व एक मोटर साइकिल बरामद की। वहीं पद्मनाभपुर पुलिस ने मानस भवन दुर्ग के पीछे नशीली दवाई रखकर विक्रय के लिए ग्राहक की तत्वाश कार रहे दो संदेहियों को पकड़ा।
पूछताछ में संदेहियों ने अपना नाम फैजान आमद व साहिल कुमार यादव बताया। पुलिस ने उक्त आरोपितों के कब्जे से 371 नम नशीली दवा, 1110 रुपये नगद रकम, एक एक्टिवा चाहन और मोबाइल फोन जब्त किया। पुलिस ने दोनों ही प्रकरणों में आरोपितों के विरुद्ध धारा 21 सी, 8 27(५) एनडीपीएस एक्ट, 11163) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबंद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।