October 30, 2025

Join With Us


प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था डराने लगी : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज




रायपुर । मिनल केडेकर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कल प्रदेश में एक और डरावनी घटना हुई। एक व्यक्ति के कार्यालय में तीन लोगों ने सरे आम हमला बोला और दस से अधिक राउंड गोलियां चला के फरार हो गए।

प्रदेश में यह क्या हो रहा । राजधानी में 6 गोलीबारी की घटना हो गई। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में एक दुकानदार को गोली मार दी गई थी।

प्रदेश के हर शहर में रोज बलात्कार, लूट, हत्या, चाकूबाजी, डकैती की घटना हो रही है। राजधानी में तीन दिन में 45 चाकूबाजी की घटना हो जाती है। गृह मंत्री का गृह जिला तो अपराध की राजधानी बन गया है।

सरकार कानून व्यवस्था संभाल पाने में असफल साबित हो गई है। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री दोनों नाकाम साबित हो रहे है।

एस आई आर के काम में पारदर्शिता और ईमानदारी हो

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चुनाव आयोग ने देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण एस आई आर की घोषणा की है। कांग्रेस मांग करती है कि आयोग यह सुनिश्चित करे कि एस आई आर के काम में पारदर्शिता और ईमानदारी हो।

एस आई आर का का काम मूल रूप से बीएलओ के माध्यम से ही पूरा होगा।

बीएलओ घर-घर जा कर दस्तावेज का मिलान करेगा, कांग्रेस पार्टी मांग करती है बीएलओ हर घर में भौतिक रूप से जरूर पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाए और बीएलओ जब मतदाता के घर आए तो उसके आने का पुष्टि प्रमाण पत्र मतदाता से लिखवा कर ले।

इससे यह सुनिश्चित हो जाएगा कि बीएलओ ने एक जगह बैठ कर कागजी सर्वे नहीं किया।

किसी मतदाता का नाम सूची से काटा जाए तो वह अपात्र है यह प्रमाणित करने का दायित्व आयोग का होना चाहिए न कि मतदाता का। मतदाता को उसके दस्तावेज प्रस्तुत करने का पूरा समय दिया जाए।

एस आई आर के काम में आयोग की नीयत सही होनी चाहिए, उसका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं का नाम जोड़ने का होना चाहिए न कि काटने का। एस आई आर का काम विशुद्ध रूप से अयोग का दिखना चाहिए, न कि सरकार या दल विशेष का एजेंडा प्रदर्शित हो।

भाजपा सरकार के राज में भूख से गाय रोज मर रही है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बेमेतरा के बाद अब बलौदाबाजार जिला के अमेरा गांव में 150 से अधिक गायों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री साय ने गौमाता को ’राज्य माता’ का दर्जा देने का बड़ा दावा किया था, आज उनकी अपनी सरकार के कार्यकाल में गौमाता के शव गौशालाओं में पड़े हैं। न तो दाना-पानी की व्यवस्था है, न देखरेख की जिम्मेदारी, बस खोखले दावे और दिखावा।

यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के लिए गौमाता सिर्फ चुनावी भाषणों और राजनीतिक हथियार बनाने का जरिया हैं, जबकि जमीनी हकीकत में उनके लिए कोई जगह नहीं है।

भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश में लगातार गायों की मौत हो रही है। अभी तक 2500 से अधिक गायों की मौत भूख एवं दुर्घटना से हुई है, तथा 5 लाख से अधिक गाय प्रदेश से लापता है, उनकी तस्करी कर दी गयी है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE