October 21, 2025

Join With Us


राज्य में राशन माफिया हावी : दूसरे प्रदेशों में बेचा जा रहा है पीडीएस का चावल - दीपक बैज

यह दूसरा नान घोटाला





रायपुर। मीनल केड़ेकर। प्रदेश में गरीबों के राशन में सरकार प्रायोजित डकैती हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में फिर संगठित रूप से नान घोटाला हो रहा है। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में राशन माफिया हावी हो गया है, जो पीडीएस के चावल में बड़े पैमाने पर अफरा-तफरी कर रहा है। राशन दुकानों में उपभोक्ताओं से अंगूठा लगवा कर उनको मिलने वाले चावल के दाम का आधा रूपया नगदी देकर उसी चावल को दूसरे प्रांतो में बेचा जाता है। हर माह हजारों टन चावल की हेरा-फेरी सरकार की नाक के नीचे हो रहा है। यह दूसरा नान घोटाला है। इस पूरे मामले की जांच हो जाये तो सरकार में बैठे अनेक रसूखदार सलाखो के पीछे होंगे।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सत्ता के संरक्षण में पूरे प्रदेश में चल रहा है राशन घोटाला, नागरिक आपूर्ति निगम से जारी होने वाले राशन को राइस मिलों, खुले बाजार के अवैध राशन व्यापारियों सहित पड़ोसी राज्य उड़ीसा, महाराष्ट्र, तेलंगाना तक भेजे जा रहे हैं। किसी भी पीडीएस दुकान में न स्टॉक का वेरिफिकेशन हो रहा है, न आडिट हो रहा है, न ही उपभोक्ताओं के साथ हो रहे धोखाधड़ी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई हो रही है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चावल के साथ शक्कर और अन्य राशन की सामाग्रियों में भी बड़े पैमाने पर घपलेबाजी हो रही है। चावल देने के नाम पर अंगूठा लगवाया जाता है और शक्कर तथा अन्य सामाग्रियों को भी उपोभक्ताओं को बिना दिये ही  वितरित किया जाना बता दिया जाता है। नान के गोदाम से निकलने वाली शक्कर, चावल एवं अन्य सामाग्री उपभोक्ता तक पहुंचती ही नही, रास्ते से ही कालाबाजारी हो जाती है। इस तरह पूरा एक संगठित राशन माफिया प्रदेश में काम कर रहा है, जो सरकार के संरक्षण में गरीबों के राशन में घोटाला कर रहा है।




Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE