May 21, 2021

Join With Us


महाराष्ट्र निर्मित शराब छत्तीसगढ़ में खपाने का था इरादा : पुलिस ने मसूबों पर फेरा पानी - 40 पेटी शराब के साथ 2 गिरफ्तार




राजनांदगांव। केजन साहू | राजनांदगाव जिले के छुरिया थाना द्वारा अवैध शराब बिकी एवं परिवहन के खिलाफ चलाये गये मुहिम के तहत दिनांक20.05.2021 को समय 05:10 बजे मुखबीर सूचना पर वनोपज जांच नाका, मेन रोड छुरिया में नाकाबंदी कर वाहन क्रमांक- सीजी 07 BW 7394 को रोकरकर चेक करने पर ,

आरोपी 1.जावेद अख्तर पिता जीमल खान उम्र 21 साल निवासी कैम्प नं.01 मदर टेरेसा नगर, रोड नं.18 भिलाई जिला दुर्ग

आरोपी 2.बबलू भाटिया पिता सुरजीत सिंह भाटिया उम्र 50 साल निवासी बाजार चौक,

काकोड़ी थाना चिचगढ जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) को रंगे हाथों अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन करते पकड़ा गया ।

https://vcannews.com/?p=4150

जिनके कब्जे से 180 मिली. क्षमता वाले महाराष्ट्र निर्मित देशी संतरी शराब कुल 40 पेटी प्रत्येक पेटी में 48-48 पौवा कीमती- 1,15,200 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा जीतो प्लस कमांक सीजी 07 BW 7394 कीमती- 3,00,000 रूपये जुमला कीमती- 4,15,200 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया है। उक्त दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना छुरिया में अपराध क्रमांक-136/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् मामला पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों का कृत्य अजमानतीय अपराध का होने से जुडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उप निरी. कमलेश देवांगन, प्र.आर. 1335 मनोज साहू, प्र.आर. 581 हामसिंग उर्वशा, आर. 460 फुलेन्द्र सिंह राजपूत, आर. 1683 असवन वर्मा का विशेष योगदान रहा।

थाना छुरिया पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन पर रोक लगाने हेतु लगातार कार्यवाही जारी है |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE