May 20, 2021

Join With Us


आपदा में तलाश रहे थे अवसर : महाराष्ट्र राज्य निर्मित 52 पौवा शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार




राजनांदगाव पुलिस की पैनी नज़र से नहीं छुप सके शराब तस्कर

राजनांदगांव। केजन साहू | चिल्हाटी थाना द्वारा जिले में शराब कोचियों के विरूद्व चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 19.05.21 को थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव व थाना चिल्हाटी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम हज्जूटोला चौक पर शराब रेड कार्यवाही करते हुए, एक मोटर-सायकल को रोककर पूछताछ कर तलाशी लिया गया |

आरोपीगण (1) संजय पटेल पिता पूणानंद पटेल उम्र 32 साल एवं (2) धन्नू पटेल पिता श्रीराम पटेल उम्र 29 साल साकिनान ग्राम कोनारी थाना डोगरगांव जिला राजनांदगांव के पास से अवैध रूप से महाराष्ट्र राज्य निर्मित देशी दारू संत्री 52 पौव्वा बल्क लीटर मात्रा 9,360 एमएल किमती 3120/- एवं शराब परिवहन हेतु उपयोग लाये मो. सा. प्लेटीना कमांक CG 08 AE 1248 किमती 30,000/- कुल जुमला किमती 33120/को आरोपीगण के कब्जे से गवाहो के समक्ष मौके पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

उक्त शराब परिवहन करने रखने के संबंध में आरोपीगण को धारा 91 जाoफौ0 का नोटिस दिये जो शराब रखने परिवहन करने के संबंध में कोई दस्तावेज नही है कहकर हस्ताक्षर किया।

आरोपीगण के विरुद्ध अपराध धारा सदर का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आरोपीगण को गिरफ्तारी का कारण बताकर विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनो को दिया गया। आरोपीगण के विरूद्ध थाना चिल्हाटी मे अपराध कमांक 21/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला अजमानतीय होने से आरोपीगण को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE