June 03, 2025

Join With Us


घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : पढ़े पूरी रिपोर्ट

दलाल सहित 3 लड़कियां मिली




रायपुर । विक्की चौहान। रायपुर के भाठागांव इलाके के इटालिया हाउस में पुलिस ने एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वहां किराए के मकान में देह व्यापार हो रहा है।

 पुलिस पांइटर (गुप्त ग्राहक) को ₹1500 देकर मकान भेजा गया, जिससे पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया गया। रेड के दौरान चार महिलाएं मिलीं, जिनमें से एक दलाल महिला थी । रूषा खरे, जो इस रैकेट का संचालन कर रही थी । महिलाओं से पूछताछ में सामने आया कि उन्हें काम और ज्यादा पैसे का लालच देकर जबरन इस धंधे में लाया गया था।

 रूषा खरे सारंगढ़ जिले की रहने वाली है और पहले से योजना बनाकर गरीब लड़कियों को रायपुर लाकर फंसाती थी। रेड के दौरान पुलिस ने ₹1500 नकद, 2 साबूत कंडोम, 5 फटे कंडोम के रेपर, और 7 इस्तेमाल किए गए कंडोम जब्त किए। रेड के समय पुलिस टीम में महिला स्टाफ भी मौजूद थी ताकि सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जा सके। इस मामले में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 4, 5, 7 के तहत केस दर्ज किया गया है।

 मुख्य आरोपी रूषा खरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में सीएसपी राजेश देवांगन और निरीक्षक योगेश कश्यप समेत कई अफसरों और जवानों ने अहम भूमिका निभाई। यह कार्रवाई वैलनेस सेंटर और स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा थी।रायपुर में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव इलाकों में भी ऐसे मामलों की जांच जरूरी है।

अब जरूरत है कि ऐसे दलालों की पूरी चेन को पकड़ा जाए ताकि महिलाओं का शोषण रोका जा सके। समाज को भी सतर्क रहकर ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देना चाहिए।






Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE