May 27, 2025

Join With Us


थाना अंबागढ चौकी पुलिस की मवेशी तस्करो पर बड़ी कार्यवाही : दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

मवेशी तस्करों के विरूद्ध 03 प्रकरणों में की कार्यवाही




मोहला मानपुर । केजन साहू।  पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी वाय पी सिंह(भापुसे) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पिताम्बर पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अम्बागढ चौकी ताजेश्वर दीवान के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी राठौर हमराह स्टाफ के क्षेत्र में हो रहे ग्रामीणो को पशुओ को कत्ल खाना ले जाने वाले तस्करो के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर ग्रामीणो को इस संबंध में जागरूक किया गया था ।

जिसके तहत् अपना ढ़ाबा के पास ग्राम हाथीकन्हार मेन रोड में हमराह स्टाफ के कार्यवाही करते हुए मवेशियो को कत्ल खाना महाराष्ट्र की ओर ले जाते हुए 12 नग गाय, बैल एवं बछड़ा एवं बछिया को आरोपियों के द्वारा निर्दयता पूर्वक बिना चारा-पानी के ठूस-ठूस कर पिकप वाहन में भरकर महाराष्ट्र कत्लखाना की ओर ले जा रहे थे जिसे रंगे हाथ पकड़कर 12 नग मवेशियो के साथ आरोपी 1. सम्राट गौतम कुमार आतरे पिता गौतम कुमार उम्र 37 साल निवासी ग्राम धोबीसरार थाना देवरी जिला गोंदिया (महाराष्ट्र), 2. ईतवारी राम साहू पिता स्व० जेठू राम साहू उम्र 59 साल निवासी ग्राम जादूटोला थाना अं० चौकी जिला मोहला मानपुर अं०चौकी के कब्जे से जप्त कर गिरफ्तार कर आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 4,6,10 छ०ग० कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004, धारा 11 (1)घ पशु कुरता अधिनियम एवं मोटरयान अधिनियम 66/192 के तहत अपराध क्रमांक 91/2025 कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया एवं जप्तशुदा मवेशियों को गौशाला भेजा गया। मामला अजमानतीय होने से आरोपियों को न्यायालय पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड हासिल जेल भेजा गया l

जिला मोहला मानपुर अं चौकी पुलिस द्वारा विगत कुछ दिनों में लगातार मवेशी तस्करों के विरूद्ध 03 प्रकरणों में कार्यवाही किया गयाl जिससे मवेशी तस्करों में खौफ का माहौल बना हुआ है। अपराधो पर नियंत्रण करने तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस गश्त पेट्रोलिंग तथा आपराधियों की धर पकड की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE