May 21, 2025

Join With Us


अवैध मोबाइल टावरों की जांच प्रारंभ : मोबाइल टावरों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू

अवैध रूप से स्थापित मोबाइल टावरों को कराया सील




जगदलपुर । आदित्य शर्मा । नगर पालिका निगम जगदलपुर मे अवैध मोबाइल टावरों की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को महापौर संजय पांडे के मार्गदर्शन एवं नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा के निर्देश व राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा,सहायक अभियंता दीपांशु देवांगन एवं समन्वयक सूर्यकांत निर्मलकर की उपस्थिति में जगदलपुर शहर में लगे अवैध मोबाइल टावरों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें गुरु गोविंद सिंह वार्ड के बालाजी नगर में एक अवैध टावर पाया गया जिसमें रिलायंस जिओ का एंटीना लगा युक्त पाया गया और अवैध रूप से संचालन भी किया जा रहा है। इस प्रकार के अवैध टावरों में संबंधित कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आने वाले समय में टावरों को हटा दिया जाएगा।

     राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, सहायक अभियंता दीपांशु देवांगन एवं स्थानीय अधिकारियों ने अवैध रूप से स्थापित मोबाइल टावरों की पहचान करने और उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए एक अभियान शुरू किया है।

       राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा अवैध रूप से स्थापित मोबाइल टावरों को सील कर दिया जाएगा और बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा और टावर कंपनियों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। बिना अनुमति के टावर लगाने से स्थानीय नियमों का उल्लंघन होता है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।एफआईआर दर्ज की जाएगी। अवैध तौर पर लगाए गए मोबाइल टावरों की वजह से निगम को सालाना करोड़ों का नुकसान हो रहा है। कई जगहों पर तो टावर कब और कितनी संख्या में लगाए गए इस बारे में जानकारी भी निगम अधिकारियों के पास नहीं है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE