March 20, 2025

Join With Us


केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे को मारी गोली : पढ़े पूरी रिपोर्ट

बिहार के भागलपुर में बड़ा कांड




 भागलपुर । न्यूज डेस्क । बिहार के भागलपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है । दरअसल भागलपुर के नवगछिया में आपसी विवाद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की मौत हो गयी है । भागलपुर के नवगछिया में जगतपुर में भाइयों के बीच हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए । मृतक की पहचान विश्वजीत के रूप में हुई है । वहीं घायलों में जयजीत और उसकी मां शामिल हैं । बताया जा रहा है कि मृतक केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे थे ।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को नित्यानंद राय के भांजे विश्वजीत का उनके परिवार के साथ पानी के मामले को लेकर विवाद हुआ था । धीरे-धीरे यह विवाद बढ़ गया और बात गोलीबारी तक जा पहुंची । गोलीबारी की इस घटना में विश्वजीत की मौत हो गयी है, वहीं उनकी मां और भाई जयजीत गंभीर रूप से घायल हो गए है । जानकारी के अनुसार दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां जयजीत की हालत गंभीर बनी हुई है ।

घटना के बाद मामले की जानकारी मिलते ही भागलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया । इस दौरान पुलिस को स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि पानी के विवाद को लेकर परिवार के बीच विवाद बढ़ गया और बात फायरिंग तक पहुंच गयी । इस दौरान विश्वजीत की मौत हो गयी है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । वहीं इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है ।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE