February 25, 2025

Join With Us


महाकुंभ में सम्मिलित यात्रियों : रेस्टोरेंट/ढाबा संचालक /होटल द्वारा अधिक क़ीमत पर खाद्य सामग्री विक्रय की शिकायत

टीम द्वारा UP बिहार ढाबा मनगवा की भी जाँच




रीवा | समशेर सिंह गहरवार | महाकुंभ में सम्मिलित हो रहे यात्रियों जिला रीवा में यात्रा के दौरान रेस्टोरेंट/ढाबा संचालक /होटल  द्वारा अधिक क़ीमत पर खाद्य सामग्री विक्रय की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर रीवा द्वारा खाद्य सुरक्षा प्रशासन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग,नापतौल विभाग  की संयुक्त टीम का गठन किया है। टीम द्वारा मनगवा बाईपास स्थित दावों की जाँच SDM मनगवा के निर्देशन में की गई कार्यवाही के दौरान वृंदावन ढावा में गोभी की पुरानी सब्ज़ी एवं ख़राब हुआ मावा जो फ्रीजर में रखा पाया को नष्ट कराया गया। संचालक के पास ढाबा चलाने का लाइसेंस भी नहीं पाया गया अत:उसके विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

नापतौल विभाग द्वारा दो घरेलू सिलेंडर ज़ब्त किए गए। टीम द्वारा UP बिहार ढाबा मनगवा की भी जाँच की गई जहाँ पर घरेलू सिलेंडर उपयोग करते पाए गए एवं बिना लाइसेंस की दवा का संचालन करना पाया । गुणवत्ता की जाँच हेतु पनीर के नमूने लिए गए एवं घरेलू सिलेंडर ज़ब्त किए गए। टीम द्वारा क़दमव वाटिका ढाबा , माँ अन्नपूर्णा ढाबा एवं रेस्टोरेंट मढ़िकला की भी जाँच की गई एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु पनीर नमकीन के नमूने जाँच हेतु लिए गए । ढाबों में अवमानक पनीर की सप्लाई के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर गढ़ स्थित सुजीत स्टेशनरी एवं श्रीराम किराना दुकान से पनीर के नमूने जाँच हेतु लिए गए । कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे, साबिर अली, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से गौरी मिश्रा सम्मिलित रहे।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE