February 19, 2025

Join With Us


राजधानी एक्सप्रेस में टीटी स्टाफ ने की यात्रियों से मारपीट : पढ़े पूरी रिपोर्ट

राजधानी एक्सप्रेस में बैठ गया पूरा परिवार




उत्तर प्रदेश । न्यूज डेस्क। राजधानी एक्सप्रेस में महाकुंभ से लौट रहे एक परिवार के साथ ट्रेन और कोच स्टाफ ने हैवानियत की हदें पार कर दीं । परिवार ने दिल्ली जाने के लिए अयोध्या एक्सप्रेस में टिकिट बुक कराई थी लेकिन ट्रेन कैंसिल हो जाने की वजह से वह राजधानी एक्सप्रेस में बैठ गए । ट्रेन चलने के बाद जब चेकिंग स्टाफ आया तो परिवार से जुर्माना के अलावा अलग से हैवी अमाउंट की मांग की पीड़ित परिवार ने देने से इनकार कर दिया ।

टीटी स्टाफ परिवार पर बेरहमी से टूट पड़ा । इस दौरान टीटी स्टाफ ने प्रेग्नेंट और वृद्ध महिलाओं को भी नहीं बख्शा उनके भी बाल पकड़-पकड़ कर जमीन पर घसीट-घसीट कर बुरी तरह पीटा ट्रेन बरेली पहुंचने पर पीड़ित परिवार ने जीआरपी से मदद की गुहार लगाई । दो महिलाओं सहित तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है । फिलहाल पुलिस ने पूरे परिवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है ।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE