February 06, 2025

Join With Us


दुकानदार ने पैसे मांगे तो तोड़ दिया अंगूठा : विरोध में सड़क जाम

भाई के साथ मारपीट करते हुए पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की दी धमकी




मुंगेर | न्यूज़ डेस्क |  कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चुआबाग स्थित एक मिठाई दुकान में बुधवार की शाम असामाजिक तत्वों ने दुकानदार और स्टाफ के साथ मारपीट किया और फायरिंग करते हुए भाग निकले | इससे आक्रोशित लोगों ने मुंगेर-लखीसराय मुख्य मार्ग को चुआबाग के समीप जाम कर दिया | इससे इस मार्ग में आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गयी | समाचार लिखे जाने तक पुलिस जाम हटाने का प्रयास करते रही | बताया जाता है कि चुआबाग स्थित प्रदीप साह के मिठाई दुकान पर बुधवार की शाम हथियार से लैस कुछ असामाजिक तत्व मुंह पर मफलर बांध कर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए केश उठाने की धमकी देने लगा | जिसका दुकानदार ने विरोध किया तो सभी ने मिलकर दुकान में रखे छनौटा से दुकानदार व स्टाफ पर हमला बोल दिया | 

जिसमें दुकानदार प्रदीप साह का बेटा निक्की व बिट्टू, स्टाफ राजमन कुमार घायल हो गये | केश उठाने की धमकी देते असामाजिक तत्व फायरिंग करते हुए फरार हो गये | घटना से आक्रोशित दुकानदार एवं स्थानीय लोगों ने बुधवार की शाम 6.30 बजे चुआबाग के समीप पटना-मुंगेर मुख्य सड़क जाम कर दिया | जिसके कारण आवागमन ठप हो गया और हेरूदियारा-मुंगेर पथ पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी | निक्की और बिट्टू कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे नयका टोला के कुछ युवक दुकान में नाश्ता किया और जाने लगे | 

जब पैसा मांगा तो उन युवकों ने हम दोनों भाई के साथ मारपीट करते हुए पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी | इसको लेकर बुधवार की सुबह कासिम बाजार थाना में निक्की कुमार ने रंगदारी और मारपीट का लिखित शिकायत किया था | जिसमें नयका टोला निवासी प्रिंस कुमार, राजा कुमार, रोहित सहित अन्य को नामजद किया था | दोनों भाईयों ने बताया कि उन्हीं लोगों ने शाम में दुकान में घुस कर मारपीट किया था | सड़क जाम कर रहे आक्रोशित मारपीट व गोलीबारी करने वाले अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे | पुलिस जाम की सूचना पर पहुंचे और जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है | 

कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कश्यप ने बताया कि मारपीट तो हुई है, लेकिन फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई | इस मामले में पीड़ित के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है | समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है | 





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE