February 03, 2025

Join With Us


आईपीएस के पति ने लोगों से करोड़ों रुपये ठगे : जमीन और फ्लैट देने का किया वादा

व्यापारियों से 7.42 करोड़ रुपये की ठगी




मुंबई । न्यूज डेस्क। महाराष्ट्र काडर की आई पी एस  अधिकारी रश्मि करंदीकर के पति पुरुषोत्तम चव्हाण के खिलाफ धोखाधड़ी का दूसरा केस दर्ज हुआ है । ये केस मुबंई पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने रजिस्टर किया है । चव्हाण पर आरोप है कि उन्होंने सूरत के एक व्यापारी के साथ-साथ कई अन्य व्यापारियों से 7.42 करोड़ रुपये की ठगी की है । इससे पहले भी उनके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई थी ।

चव्हाण ने इन व्यापारियों से सरकारी ठेके दिलाने के झूठे वादे किए । चव्हाण ने सस्ती दरों पर सरकारी कोटे की जमीन दिलाने का भी वादा किया । आरोप है कि उन्होंने नासिक पुलिस अकादमी में टीशर्ट की सप्लाई का ठेका दिलाने के नाम पर भी व्यापारियों से पैसे लिए हालांकि, उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया ।

सरकारी फ्लैट बेच दिया

चव्हाण के खिलाफ पहली प्राथमिकी 28 फरवरी को दर्ज की गई थी । उस मामले में चव्हाण के अलावा 11 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया । ईओडब्ल्यू के मुताबिक, आरोपियों ने मंत्रालय में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके 20 लोगों को सस्ती दरों पर मुंबई, ठाणे और पुणे में सरकारी फ्लैट दिलाने का वादा किया । इस मामले में आरोपियों ने 24.78 करोड़ रुपये की ठगी की ।

दूसरा मामला सूरत के रहने वाले कपड़ा व्यवसायी रावसाहेब देसाई की शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ है । चव्हाण के अलावा उन्होंने नारायण सावंत और यशवंत पवार को भी आरोपी बनाया है । उन्होंने बताया कि चव्हाण ने उनसे पुणे और ठाणे नगर निगमों के विकास अधिकारियों से सरकारी जमीन दिलाने की बात की थी । इसके लिए पैसे भी लिए थे । शिकायतकर्ता ने बताया कि पैसे चव्हाण के बैंक खाते में भेजे गए थे ।

 ईओडब्ल्यू  के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में चव्हाण ने कुछ फर्जी दस्तावेज भी बनाए थे । जमीन खरीद के मामले में आरोपी ने दस्तावेजों को सब-रजिस्ट्रार ऑफिस ठाणे-5 के स्टाम्प रजिस्ट्रेशन ऑफिस में रजिस्टर करवाने का भी नाटक किया । चव्हाण ने इन दस्तावेजों को असली बताकर पीड़ितों को फोटो कॉपी भी दे दी ।

आई पी एस  पत्नी ने मानसिक क्रूरता का आरोप लगाया है। इससे पहले मई 2024 में चव्हाण को ED ने गिरफ्तार किया था । उनकी गिरफ्तारी 263 करोड़ रुपये के इनकम रिफंड केस में हुई थी पुरुषोत्तम चव्हाण की आई पी एस  पत्नी रश्मि करंदीकर ने उन पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं । इस आधार पर उन्होंने तलाक के लिए आवेदन दिया है । उन्होंने चव्हाण पर मानसिक क्रूरता और वित्तीय उत्पीड़न का आरोप लगाया है । 





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE