February 01, 2025

Join With Us


भिंड में बेखौफ रेत माफियाओं ने कलेक्टर को भी नहीं बख्शा : सुरक्षाकर्मियों ने की फायरिंग

संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मेरे बारे में झूठी खबर




भिंड । न्यूज डेस्क। प्रशासन के तमाम दावे के बावजूद मध्य प्रदेश के कई इलाकों में अवैध खनन जारी है। खनन माफिया इतने बेखौफ हैं कि प्रशासन के अधिकारियों पर हमले से नहीं बाज आते हैं। भिंड जिले में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां रेत माफिया ने जिला प्रशासन की टीम पर हमला बोल दिया है। बचाव में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी है। सूत्रों की माने तो माफियाओं ने भिंड कलेक्टर की मौजूदगी में हमला किया है। साथ ही जमकर पथराव करने की भी खबर है। हालांकि कलेक्टर समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारी इस बात को सिरे से नकार रहे हैं।

रेत माफिया ने किया पथराव

अब खबर है कि भिंड में रेत माफियाओं ने प्रशासन पर पथराव किया है। कलेक्टर की गाड़ी को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने भागना शुरू कर दिया। तभी कलेक्टर ने मौके से रेत का परिवहन कर ले जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया। वह जब इसे ले जा रहे थे, तभी रेत माफियाओं ने हमला कर दिया और पथराव करने लगे। इस दौरान बताया जा रह है कि कलेक्टर की गाड़ी पर भी पथराव किया गया। साथ ही फायरिंग की भी खबर है।

खनिज विभाग को सौंपा गया ट्रैक्टर

इसके बाद जब्त ट्रैक्टर को खनिज विभाग को सौंप दिया गया। हालांकि प्रशानिक अधिकारी किसी भी तरह की फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं कर कर रहे हैं।

हमले की बात है झूठी

इस मामले को लेकर भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से संपर्क करने पर उन्होंने बताया मुझ पर हुए हमले की बात पूरी तरह असत्य है। मेरे द्वारा पकड़े गए रेत के ट्रैक्टर को खनिज विभाग को सुपर्द कर दिया गया था और फिर मैं निकल गया। इसके बाद खनिज विभाग की टीम पर हमला हुआ है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस विभाग से मदद ली और हमलावरों को भी खदेड़ दिया।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE