झारखंड | न्यूज़ डेस्क | झारखंड के धनबाद में एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल के आदेश के बाद कथित तौर पर कई छात्राओं की शर्ट उतरवाने का मामला सामने आया है | इस मामले पर ज़िला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं | "कल (शनिवार) कुछ लड़कियां और उनके परिजन मेरे ऑफ़िस आए थे | उन्होंने बताया कि वो सब 9 जनवरी (गुरुवार) को क्लास में पेन डे मना रही थीं | उन्होंने एक-दूसरे की शर्ट पर कुछ लिखा था | ये सभी बच्चियां कक्षा 10 की हैं | "
उन्होंने कहा, "छात्राओं ने आरोप लगाया कि इसके बाद प्रिंसिपल ने उन लोगों को बोला कि आप लोग शर्ट उतारकर जाएंगी, ऐसे नहीं जाएंगी | उनका कहना है कि लगभग 80 बच्चियों को शर्ट उतरवाकर सिर्फ ब्लेज़र के साथ भेजा गया | "
धनबाद की डीसी ने कहा, "हम लोगों ने ज़िला स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है | कल कमेटी जांच के लिए स्कूल गई थी और सीसीटीवी रूम को सील किया है | "
उन्होंने कहा, "कमेटी जांच में जुटी है | जैसे ही जांच पूरी होगी और जो भी रिपोर्ट आएगी, उसके हिसाब से हम आगे की कार्रवाई करेंगे | " माधवी मिश्रा के अनुसार, प्रिंसिपल ने इन आरोपों को ख़ारिज किया है | प्रिंसिपल का कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई भी आदेश नहीं दिया है |