January 10, 2025

Join With Us


पति-पत्नी और 3 बेटियों की हत्या : शवों को घर के अंदर छिपाया

पुलिस की जांच और फॉरेंसिक टीम की कार्रवाई




मेरठ  | न्यूज़ डेस्क | उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सुहैल गार्डन कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है | एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई | मृतकों में पति मोइन, पत्नी असमा और उनकी तीन मासूम बच्चियां (अफ्सा, अजीजा और अदीबा) शामिल हैं |  शवों को घर के अंदर छिपाया गया था | पुलिस को घटना की सूचना तब मिली जब | मृतक का भाई सलीम गुरुवार शाम घर पहुंचा और दरवाजा तोड़कर अंदर गया अंदर का मंजर दिल दहला देने वाला था, जहां पति-पत्नी के शव जमीन पर पड़े थे और बच्चियों के शव बेड के बॉक्स में पाए गए | 

पुलिस की जांच और फॉरेंसिक टीम की कार्रवाई

घटनास्थल पर SSP विपिन ताडा समेत फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने जांच शुरू कर दी है | पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया गया है | शुरुआती जांच में लूटपाट की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि घर का सामान बिखरा हुआ था | पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक रंजिश से लेकर किसी अन्य साजिश तक के एंगल शामिल हैं | 

उत्तर प्रदेश में बढ़ते सामूहिक हत्याकांड

यह घटना उत्तर प्रदेश में सामूहिक हत्याओं की बढ़ती घटनाओं की एक और कड़ी है | कुछ ही समय पहले वाराणसी में एक परिवार के पांच सदस्यों की हत्या हुई थी |  इसके अलावा लखनऊ में भी हाल ही में ऐसी ही एक वारदात सामने आई थी | मेरठ की इस घटना ने एक बार फिर से राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं | सामूहिक हत्याओं के ये मामले समाज में बढ़ती असुरक्षा और तनाव को उजागर करते हैं | 

इलाके में शोक और दहशत का माहौल

इस हत्याकांड के बाद सुहैल गार्डन कॉलोनी में मातम का माहौल है | पड़ोसियों का कहना है कि यह परिवार शांत स्वभाव का था और किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखता था | घटना के बाद से इलाके में डर का माहौल बन गया है |  पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही इस मामले का खुलासा करेंगे और दोषियों को पकड़कर सजा दिलाएंगे | इस घटना ने न केवल मेरठ बल्कि पूरे प्रदेश में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है | 





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE