January 09, 2025

Join With Us


3 बच्चों की मां का 25 साल के बांके जवान पर आया दिल : पढ़े पूरी रिपोर्ट

ससुराल वालों ने बात-बात पर टॉर्चर




चूरू | न्यूज़ डेस्क | प्यार को कोई बंदिशें मंजूर नहीं होती है | वह बीच में आने वाली हर सरहद को तोड़ देता है | प्यार में डूबे प्रेमी इस बात की परवाह नहीं करते कि कौन क्या सोच रहा है? वे बस हर हाल में अपनी मंजिल को पाने के लिए बेकरार रहते हैं | इसके लिए घर-परिवार से बगावत करने में बिल्कुल भी परहेज नहीं करते हैं | यह हिम्मत और हौंसला उन्हें एक दूसरे के साथ से आता है | फिर दुनिया की कोई भी सरहद उन्हें रोक नहीं पाती है | 

दो दिलों के मेल की ऐसी ही एक प्रेम कहानी चूरू में सामने आई है | यहां महाराष्ट्र निवासी तीन बच्चों की मां का चूरू के 25 साल के एक युवक पर दिल आ गया | अब वह रतनगढ़ में इस युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही है | यह महिला करीब 6 साल पहले ब्याह कर महाराष्ट्र से राजस्थान आई थी | करीब एक साल पहले उसके पति की मौत हो गई | पति की मौत के 12 महीने बाद ही उसकी ससुराल वालों से अनबन हो गई | 

माया ने धमकियों की परवाह नहीं की

इस पर उसने तीन बच्चों के साथ ससुराल में छोड़ दिया और प्रेमी के साथ घर से निकल गई | ससुराल वालों को जब इस बात का पता चला तो वे उन्होंने आंखें तरेरी उसे धमकियां दी गई लेकिन महिला ने इसकी परवाह नहीं की वह अपने प्रेमी को लेकर पुलिस के पास जा पहुंची और अपनी पूरी कहानी बताई |  प्रेम कहानी में ससुराल वालों से जूझ रही महाराष्ट्र के छिंछोली निवासी 27 साल की माया ने बताया की 6 साल पहले उसने हनुमानगढ़ जिले के देवासर गांव के शख्स से शादी की थी | 

शादी के बाद माया के तीन बच्चे हुए

शादी के बाद उसके पति से उसे तीन बच्चे हुए. करीब 1 साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई | इसके बाद से ही वह अपने पति के गांव देवासर में अपनी तीनों संतान के साथ रह रही थी | माया ने बताया कि 6 महीने पहले एक शादी में उसकी मुलाकात कानसर गांव के पवन कुमार से हुई | दोनों में जान पहचान हुई तो और फिर उनकी मोबाइल पर बातें होने लगी | माया ने आरोप लगाया कि इस बीच उसके ससुराल वाले उसे तंग परेशान करने लगे | 

ससुराल वालों ने बात-बात पर टॉर्चर करना शुरू कर दिया

घरेलू बातों को लेकर मानसिक तौर पर टॉर्चर करने लगे | उसने इस बारे में पवन कुमार को बताया और उसने साथ रहने की रहने इच्छा जताई | पवन कुमार भी यही चाहता था | उसने भी अपनी मंजूरी दे दी | माया ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने एक लड़के को साथ में लेकर अपनी बहन के पास बीकानेर चली गई | बीकानेर से जब वह ससुराल आ रही थी. उसने बस में ही ससुराल वालों को फोन किया |  पहले तो उन्होंने फोन उठाया नहीं. फिर उठाया तो वे झगड़ा करने लगे | 

माया बोली हार नहीं मानूंगी डटकर मुकाबला करुंगी

उसके बाद उसने यह सोच लिया कि अब वह ससुराल नहीं जाएगी | उसने पवन कुमार को फोन करके पूरी बात बताई | वह पवन के साथ रतनगढ़ में उसकी बहन के घर आ गई | माया ने दावा किया कि अब उसने पवन के साथ शादी कर ली है | दोनों रतनगढ़ में ही लिव इन में रह रहे हैं | माया ने बताया कि अब उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे धमकी दे रहे हैं | लेकिन वह हार नहीं मानेगी और ससुराल वालों तथा दुनिया का डटकर मुकाबला करेगी | 





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE