January 04, 2025

Join With Us


सिकलसेल रोग पर नियंत्रण : निगम कमिश्नर ने ली स्थानीय चिकित्सा ईकाई की बैठक

रोग से ग्रस्त व्यक्ति के शरीर में खून बनने की स्थिति काफी मंद




दुर्ग । जगजीत सिंह। कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी से समय सीमा की बैठक में प्राप्त निर्देशानुसार भिलाई चरोदा निगम कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मूल रूप से सिकलसेल अनीमिया रोग के नियंत्रण को लेकर चर्चा की गयी। यहाँ उल्लेखनीय है कि सिकलसेल एक ऐसी बीमारी है जिसमें स्वस्थ्य व्यक्ति की अपेक्षा रोग से ग्रस्त व्यक्ति के शरीर में खून बनने की स्थिति काफी मंद होती है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति से उत्पन्न होने वाली संतान में भी ये दोष पाये जाने की प्रबल संभावना रहती है। जिला प्रशासन से प्राप्त मार्गदर्शन के अनुरूप सिकलसेल बीमारी से लडने भिलाई चरोदा निगम मे भी योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही पूरी की जा रही है।

सिकलसेल रोग उन्मूलन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग की टीम निगम के सहयोग से भिलाई 03 चरोदा क्षेत्र में छुटे हुए लोगों का टेस्ट और सर्वे करेगी। जिसके पश्चात इस रोग को फैलने से रोकने अन्य आवश्यक प्रबंध किये जायेंगे।

निगम कमिश्नर डी. एस. राजपूत के द्वारा निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से स्थानीय चिकित्सा विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश प्रदान किये गये। आज की बैठक में निगम स्वास्थ्य अधिकारी अश्विनी चंद्राकर, डीपीएम भूमिका वर्मा, सीपीएम विवेज मिंज, जिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता शमीम बानों सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE