May 13, 2021

Join With Us


छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस - नक्सली मुठभेड़ : 2 नक्सली ढेर , एक महिला और एक पुरुष शामिल




मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भारी पड़ता देख जंगल की ओर भागे नक्सली

राजनांदगांव। केजन साहू | छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र और राजनांदगांव के अंतिम छोर कोहका के समीप ग्राम कामखेड़ा के जंगल में आज सुबह लगभग 5:00 बजे के आसपास नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों ओर से लगभग 1 घंटे तक फायरिंग चलती रही। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भाग खड़े हुए। मुठभेड़ में दो नक्सलियों को पुलिस ने मौत के घाट उतार दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर लगे कोहका के समीप कामखेड़ा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें महाराष्ट्र पुलिस की सी 60 टीम के द्वारा दो नक्सलियों को मार गिराया है। महाराष्ट्र की सीमा पर लगातार नक्सलियों के दबाव को देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने लगातार सर्चिंग जारी रखी है।

इसी के चलते आज सुबह सी 69 के जवानों को यह जानकारी मिली थी कि छत्तीसगढ़ की सीमा के पास कुछ नक्सली हैं । जिस पर सर्चिंग पर निकली सी 60 की टीम से नक्सलियों का सामना हो गया। दोनों ओर से लगभग 1 घंटे तक फायरिंग चलती रही। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भाग खड़े हुए ।

https://vcannews.com/?p=4049

इसी बीच दो नक्सलियों को पुलिस ने मौत के घाट उतार दिया है तथा कुछ नक्सली के घायल होने की भी बातें सामने आ रही है। पूरे एरिया में सबसे तेज कर दी गई है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ की सीमा पर भी सर्चिंग बढ़ा दी गई है और नक्सलियों के हर मूवमेंट पर दोनो राज्यो की पुलिस नजर रखी हुई है।

हेलीकॉप्टर से लाया गया शव
मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस ने दो नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं दोनों ही नक्सलियों के शव को पुलिस ने हेलीकॉप्टर की मदद से हेड क्वार्टर लाए हैं जिसकी पुष्टि शाम 5:30 बजे प्रेस वार्ता के माध्यम से दी गयी ।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE