रीवा। समशेर सिंह गहरवार। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर बीती रात्रि खनिज निरीक्षक वीर सिंह द्वारा अवैध खनन पर कार्यवाही का प्रहार करते हुए। अल्ट्राटेक माइंस क्षेत्र ग्राम हिनौती ,बैजनाथ में । अवैध रूप से पत्थर का उत्खनन करते 1 पोकलेन मशीन, 2 हाइवा जप्त कर पुलिस थाना की सुपुर्दगी में दिया गया ।सभी वाहनों पर अवैध उत्खनन परिवहन की कार्यवाही करते हुए प्रकरण दर्ज कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि अल्ट्रा ट्रेक सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा लगातार जन मानस की सुरक्षा की घोर उपेक्षा करते हुए भारी भरकर मशीनरी का उपयोग करते हुए अवैध उत्खनन किया जाता है। ये प्रबंधन भारी भरकर पूंजी पति होने के कारण नेता, एवं सत्ता से जुड़े लोगों कों लाभ पहुंचाने के बाद सभी शासकीय सिस्टम को रद्दी की टोकरी में डाल दिया जाता है। पुलिस ने भी अपनी व्यवस्था लाभकारी योजना तक सीमित कर लिया है। इस बात की जानकारी कलेक्टर रीवा को होने पर कड़ा ऐक्शन लिया गया।