मोहला, मानपुर, अ चौकी । केजन साहू । सचिव सह आबकारी आयुक्त आर.संगीता रायपुर, छत्तीसगढ के निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी एस.जयवर्धन, जिला आबकारी अधिकारी जिला- मोहला-मानपुर-अं.चौकी दीपा आडिल के मार्गदर्शन में वृत्त प्रभारी एस.आर. भाण्डेकर सहायक जिला आबकारी अधिकारी शालिनी महतो आबकारी उपनिरीक्षक,द्वारा अवैध मदिरा निर्माण धारण ,विक्रय एवं परिवहन पर सतत कार्यवाही करते हुए दिनांक 03-10-2024 दिन गुरुवार को अवैध मदिरा निर्माण ,धारण एवं विक्रय पर मुखबिर की सूचना के आधार पर आबकारी स्टाफ ग्राम-महराडीह थाना- चिल्हाटी में आरोपी उमेश कुमार धमगाय के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी लेने पर हाथ भट्ठी महुआ फूल से निर्मित कच्ची शराब 25 लीटर जप्त कर विधिवत रूप से कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरुद्ध छ.ग.आब.अधि.1915 की धारा -34(2),59 (क), का प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया है ।
कार्यवाही के दौरान आबकारी आरक्षक महेन्द्र कुमार कोमरे एवं भूपेन्द्र कुमार वर्मा उपस्थित रहे।