रायसिंहनगर । न्यूज डेस्क । रायसिंहनगर के गांव 34 एन पी में एक समाज विशेष के लड़कों द्वारा गांवों में लगातार चोरी चकारी की जा रही थी। पिछली रात ये लड़कों जब गांव 25 एन पी की एक ढाणी की डिग्गी से मछलियां चोरी करने लगे तो गांव वालों को पता लगा तो गांव वालों ने घेरा डालकर लड़कों को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इस घटना के दूसरे दिन शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रचारक राम सिंह जो गांव 25 एन पी का निवासी हैं अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए गांव 34 एन पी से निकला तो गांव के उसी चोर गिरोह के परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया और घर के अंदर ले जाकर घर की औरतों के हवाले कर दिया। उन औरतों ने राम सिंह की पिटाई की, केशों की बेअदबी की, पगड़ी उतारी,कपड़े फाड़े और लगातार जलील किया।
वायरल वीडियो में जिसने भी इस पिटाई का खौफनाक मंजर देखा वह दहल गया। सिख समाज सहित सभी समाज के लोगों में आक्रोश की लहर दौड़ गई। इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि कांग्रेस के एमएलए का भाई उन दोषियों कि तरफदारी पर आ गया पर और घोषणा की। कि सभी मिलकर चार-पांच लाख रुपए इकट्ठे करो जहां हम इस केस में अपने दोषी लोगों की पैरवी करेंगे और आगे से एक भी सिख को इस गांव से नहीं निकलने देंगे।
घटना का पता लगते ही सिख जत्थेबंदिया रायसिंहनगर थाने में पहुंची। व दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। सिख जातेबंधियों ने स्पष्ट घोषणा की कि अगर सिख सिंक्खों को न्याय नहीं मिला और दोषियों को गिरफ्तार नही किया गया तो हालत बिगड़ेंगे और उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। हम अमन पसंद नागरिक हैं और चाहते हैं कि इस बात पर इंसाफ हो, नहीं तो इसका जिम्मेवार जिला प्रशासन होगा।
सिख जत्थेबंदियों ने कांग्रेसी एमएलए को वंगार कर कहा और स्पष्ट किया कि हिम्मत है तो चैलेंज करके एक भी सिख को हाथ लगाकर दिखा। उन्मादी भीड़ की आड़ में एक को घेर कर मारना यह दिलेरी नहीं बुजदिली है। और यह बुजदिली कांग्रेसी 1984 से करते आये हैं। अब फैसला पंथक रवायतों से होगा।