मथुरा | न्यूज़ डेस्क | उत्तर प्रदेश के मथुरा में बी-टेक की एक छात्रा को हॉस्टल इंचार्ज ने पहले कमरे में बंद किया | फिर उसकी बेरहमी से पिटाई कर डाली | घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई वार्डन, हॉस्टल मालिक और उसके भाई पर FIR दर्ज की गई | बताया जा रहा है कि हॉस्टल खाली करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ | इस बात को लेकर हॉस्टल इंचार्ज गुस्सा था | इसी गुस्से में वो मारपीट पर उतारू हो गया | 
वायरल वीडियो में दिखा कि कैसे एक छात्रा से मारपीट की जा रही है | पीड़ित छात्रा की चीख-पुकार सुनकर उसकी सहेलियों ने बीच-बचाव कियाय | तब जाकर छात्रा की जान बच सकी | मामला जैंत थाना क्षेत्र के आझई हाईवे स्थित लवी हॉस्टल का है | इस हॉस्टल में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में बी-टेक की पढ़ाई कर रही छात्रा कीर्ति सेंगर रह रही थी |
उसने बताया- मैं मूल रूप से जिला हाथरस की रहने वाली हूं | अगस्त 2022 से इस लवी गर्ल्स हॉस्टल में रह रही हूं | लेकिन मंगलवार (17 सितंबर) शाम को वह हॉस्टल खाली करके और हिसाब करके दूसरी जगह शिफ्ट हो रही थी | तभी वहां रह रही वार्डन रूबी ने उस पर टिप्पणी कर दी | इस पर मैंने उसे जबाव दे दिया. बस इसी बात पर हॉस्टल मालिक और वार्डन सब मुझपर भड़क उठे | उन्होंने मुझ पर हमला बोल दिया |
‘ सहेलियों ने आकर बचाया’
पीड़िता बोली- ‘पहले कहासुनी हुई | फिर मामला बढ़ गया | हॉस्टल इंचार्ज जयपाल, उसका भाई और वार्डन रूबी तीनों ने कमरे का दरवाजा बंद किया और मुझे पीटने लगे | मैं अकेली थी और वो तीन लोग | मैं मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगी | तभी यहां हॉस्टल में रहने वाली मेरी मित्र मोहिनी, आस्था, खुशी और हॉस्टल की अन्य लड़कियां पहुंचीं | वो भी यह सब देखकर सहम गईं | लेकिन फिर भी उन्होंने जैसे-तैसे मुझे बचाया | ’
तीन लोगों के खिलाफ FIR
वहां मौजूद किसी लड़की ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया | इस बाबत पीड़िता ने घरवालों को खबर दी तो परिजन मौके पर पहुंचे | तब तक सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो चुका था | थाने पहुंचकर लड़की और उसने परिजनों ने फिर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया | थाना प्रभारी ने बताया- लड़की की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है | वायरल वीडियो भी हमारे पास है | उसकी जांच करवाई जा रही है. आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा |