September 20, 2024

Join With Us


कलेक्टर ने चार अधिकारियों पर लगाया जुर्माना

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत तय समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण




रीवा | न्यूज़ डेस्क  | लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत तय समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण न करने पर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने चार अधिकारियों पर अधिनियम के प्रावधानों के तहत जुर्माना लगाया है। लोक सेवा गारंटी में दर्ज प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण न करने पर इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया था। नोटिस का संतोषजनक उत्तर न मिलने पर जुर्माने की कार्यवाही की गई है।

जुर्माने की राशि को तीन दिवस की समय सीमा में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी सेमरिया  सुषमा मिश्रा पर एक हजार रुपए, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी बैकुण्ठपुर संतोष कुमार सिंह पर पाँच सौ रुपए, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जवा राहुल पाण्डेय पर एक हजार रुपए तथा प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी त्योंथर संजय कुमार सिंह पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE