September 15, 2024

Join With Us


तत्कालीन उपसरपंच अब्दुल खालिक के खिलाफ आखिरकार 420 का मामला हुआ दर्ज

मोहला सरपंच ने खुद थाने में जाकर दर्ज करवाया मामला




मोहला, मानपुर, अ चौकी | केजन साहू  | जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहला के पदाधिकारियों ने मोहला थाने पहुंच कर ग्राम पंचायत मोहला के उपसरपंच अब्दुल खालिक खान के खिलाफ ग्राम पंचायत सरपंच के लेटरहेड का दुरुपयोग करने के मामले में एफआईआर दर्ज करवाया है। मोहला पुलिस ने उपसरपंच अब्दुल खालिक खान पर आईपीएस के तहत धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत मोहला के उपसरपंच अब्दुल खालिक खान पर बीते मार्च महीने में जिला मुख्यालय मोहला में अयोजित मड़ई मेला में झूला संचालक से 2 लाख 40 हजार रूपए की अवैध वसूली करने और ग्राम पंचायत सरपंच के लेटरहेड में झूला संचालक को फर्जी दस्तखत कर एनओसी जारी करने का आरोप लगा था।

मामले की शिकायत ग्राम पंचायत मोहला के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के समक्ष किया था,जिसके बाद कलेक्टर ने मामले में जांच के आदेश हेमेंद्र भुआर्या एसडीएम मोहला को दिया गया था। एसडीएम ने इस मामले में आरोपी उपसरपंच को दोषी पाते हुए उपसरपंच के पद से बर्खास्त कर दिया था। वही उपसरपंच अब्दुल खालिक खान ने एसडीएम के आदेश को चुनौती देते हुए कलेक्टर न्यायालय में अपील किया था। 

कलेक्टर न्यायालय ने मामले में उपसरपंच अब्दुल खालिक खान को ग्राम पंचायत सरपंच के लेटरहेड का दुरुपयोग कर झूला संचालक को फर्जी एनओसी जारी करने के मामले में दोषी पाते हुए ग्राम पंचायत को एफआईआर दर्ज करवाने आदेश जारी किए थे। वही बर्खास्तगी के मामले में कलेक्टर ने अपील आंशिक रूप से पुनः परिशिलन के लिए निम्न न्यायालय को वापस किया है।वही मोहला सरपंच के द्वारा मोहला थाने में उपसरपंच के खिलाफ पुलिस ने 420 का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

कपिल देव चंद्रा,थाना प्रभारी,थाना प्रभारी

मोहला सरपंच ने थाने में आकर उपसरपंच के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कराया है जिस पर जांचकर कार्रवाही की जाएगी ।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE