July 16, 2024

Join With Us


अवैध रूप से संचालित सोनोग्राफी सेंटर में प्रशासन एवं पुलिस ने किया स्टिंग ऑपरेशन

पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही




 रीवा । न्यूज डेस्क । शहर के सिरमौर चौराहा के समीप अंगूरी बिल्डिंग के पीछे किराये के मकान में अवैध रूप से संचालित सोनोग्राफी सेंटर में प्रशासन एवं पुलिस की टीम ने स्टिंग आपरेशन करते हुए कार्यवाही की है। सोनोग्राफी सेंटर में लिंग परीक्षण के साथ-साथ गर्भपात व भ्रूण हत्या के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर प्रशासन एवं पुलिस की टीम द्वारा पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 

 उल्लेखनीय है कि अवैध रूप से संचालित सोनोग्राफी सेंटर में गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे शिशु का लिंग परीक्षण किए जाने, गर्भपात कराने तथा भ्रूण हत्या किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर प्रशासन एवं पुलिस के संयुक्त दल ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सोनोग्राफी सेंटर में दबिश दी तथा उक्त कार्य में संलिप्त लोगों को रंगेहाथों पकड़ा गया। एसडीएम हुजूर वैशाली जैन ने बताया कि अवैध कार्य में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि सोनोग्राफी सेंटर की मशीन को भी सीज कर दिया गया

है। 





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE