मुरैना ।श्रीकृष्ण शिवहरे । मुरैना जिले के अंबाह से एक दिल दिलाने वाली खबर आई है। अंबाह पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पूठ रोड में कलयुगी पति की हैवानियत पत्नी की तलबार से गला काट कर मौत के घाट उतार दिया । पति-पत्नी जैसे पवित्र रिश्ते को एक कलयुगी पति ने तार-तार कर दिया है । पुलिस ने घटना के संबंध में V CAN न्यूज की बताया कि मृतिका छाया शर्मा उम्र 24 साल ग्राम भकरोली (दिमनी ) की शादी 2 वर्ष पूर्व आनंद शर्मा उम्र 25 साल निवासी कसमाडा गांव हाल पुट रोड गली नंबर 9 अंबाह के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हसी खुशी से संपन्न हुई थी ।
शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक-ठाक चल कुछ माह गुजर जाने के बाद पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई थी। दोनों के बीच आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता था सूत्रों से प्राप्त जानकारी में पता चला है कि मृत्य का छाया शर्मा के पति द्वारा अधिक परेशान किए जाने को लेकर उसने अपने भाई को फोन कर अंबाह घर पर बुलाया था । भाई ने थाना अंबाह में पहुंचकर अपनी बहन को जीजा आनंद शर्मा द्वारा परेशान किए जाने के संबंध में पुलिस को शिकायत की जिस पर से पुलिस पति आनंद शर्मा को पकड़ कर थाने में ले आए और उसे बिना किसी कार्रवाई किए दूसरे दिन छोड़ दिया गया । जिससे साफ जार होता है कि पुलिस की इस घटना को लेकर बड़ी लापरवाही रही है अगर पुलिस समय रहते इस मामले को गंभीरता से लेती तो शायद छाया शर्मा आज जिंदी होती । इतना ही नहीं मृतका छाया शर्मा का भाई घटना दिनांक से 3 - 4 दिन पहले से ही अंबाह अपनी बहन के यहां रह रहा था ।
घटना वाली रात जब वह एक कमरे में सो रहा था उसी दौरान जीजा आनंद शर्मा ने बाहर से कमरे की कुंडी डालकर अपने साले को बंधक बना लिया। मौका पाकर इसी बीच उसने इस घटना को अंजाम दे दिया । मंगलबार - बुधवार की दरमियानी रात्रि को मामूली कहासुनी पर पति आनंद शर्मा ने पत्नी छाया शर्मा को धारदार हथियार तलवार से गला काटकर धड़ से सर अलग कर मौत के घाट उतार दिया है। सर धड़ से अलग करने के बाद रात भर हत्यारा पति आनंद शर्मा वहीं मकान में सोता रहा । घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह कुशवाहा सहित डीएसपी रवि भदोरिया तत्काल मौके पर पहुंच गए और जांच में जुट गए पुलिस ने अंदर मकान में प्रवेश किया तो जांच के दौरान आरोपी वहीं मकान में मिल गया आरोपी पति को पुलिस ने तत्काल अपनी हिरासत में ले लिया, आरोपी हत्यारा अपने पिता की अकेली संतान बताया जा रहा है ।
घटनास्थल पर पुलिस कार्रवाई के दौरान मृतका छाया शर्मा के मायके पक्ष के माता-पिता भाई सहित परिवारजन भी पहुंच गए थे । अपनी लाडली बेटी के लहू लुहान सर कटा देखकर रो-रो कर उनका बुरा हाल था। लोगों के काफी समझाने के बाद भी उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पुलिस ने मौके की आवश्यक कार्रवाई कर शव को अपने कब्जे में लेकर अंबाह सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
पुलिस ने आरोपी आनंद शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 103 , हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। तथा चार अन्य लोगों को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है।