May 09, 2021

Join With Us


साइबर सेल का दंभ भरने वाली दुर्ग पुलिस के csp का ही फेसबुक अकाउंट हुआ हैक : जांच शुरू




दुर्ग | न्यूज़ डेस्क | छत्तीसगढ़ राज्य का दुर्ग जिला जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ग्रह जिला भी है | दुर्ग जिले की पुलिस यूँ तो मुस्तैद रहती है | दुर्ग और भिलाई में साइबर सेल भी स्थापित हैं फिर भी दुर्ग पुलिस में छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर का फेसबुक अकाउंट हैकर ने हैक करके उनके दोस्तों और रिश्तेदारों से रुपए की मांग कर दी | जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो साइबर सेल में जानकारी देकर फेसबुक आईडी को ब्लॉक कराया। इसके बाद मामले की जांच शुरु की तो हैकर ने उनके नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी को डिलीट कर दिया।

सीएसपी चंद्राकर को मंगलवार की शाम से फोन आने लगे। फेसबुक आईडी से पैसे की मांग कर रहे हो। तब उन्हें पता चला कि उनकी फेसबुक आईडी हैकर ने हैक कर लिया है। सीएसपी ने मीडिया को बताया कि हैकर ने उनके नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है । उसमें उनके परिवार के सदस्यों की और उनकी फोटो भी पोस्ट की है । इसके बाद हैकर उनके दोस्तों से पैसों की मांग करने लगा। धमतरी, रायपुर, राजनांदगांव समेत अन्य जिलों से जब उनके मित्रों और रिश्तेदारों के फोन आने लगे तब ठग के कारनामों का पता चला।

https://vcannews.com/?p=3941

हैकर ने डिलिट कर दिया फेसबुक अकाउंट : छावनी सीएसपी ने फेसबुक आइडी हैक होने की जानकारी साइबर सेल प्रभारी नरेश पटेल को दी। उन्होंने उनकी फेसबुक आइडी को चेक किया। बताया कि फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी के इरादे से यह कृत्य कर रहा है। नरेश पटेल ने सीएसपी की फेसबुक आइडी को ब्लाक कर दिया। इसके बाद मामले में जांच शुरु की। हैकर को अंदेशा हुआ और उसने तत्काल फर्जी फेसबुक आईडी को डिलीट कर दिया।

https://vcannews.com/?p=3936

हैकर और सीएसपी के परिचित के हुई बात चीत के अंश :

हैकर – एक छोटा से काम पड़ गया है। अर्जेंट कुछ इमरजेंसी था।

सीएसपी के परिचित- बोलिए सर…

हैकर- मेरा नेट बैंकिंग काम नहीं कर रहा है। कुछ पैसे ट्रांसफर करने थे। सुबह लैटा दूंगा।

सीएसपी के परिचित- कितना सर ..

हैकर- कुछ ज्यादा चाहिए था। आप बताओ कितना ट्रांसफर हो सकता है फिलहाल।

सीएसपी दोस्त- फिर भी …

हैकर- अभी फिलहाल 30 या 20 हजार भेज दीजिए।

सीएसपी के परिचित- सर आप कहां हो….

हैकर- रायपुर में हूं। मुझे अपने रिश्तेदार को ट्रांसफर करना था। उनकी तबियत ज्यादा सीरियस है। हॉस्पिटल में भर्ती है।

सीएसपी के परिचित- ओके रायपुर में किसी को बोल दूं क्या।

हैकर- किसी दूसरे बंदे से करा दो…। इसके बाद ऑफ लाइन हो गया



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE