May 08, 2021

Join With Us


पुलिस ने किया परेशान तो युवक ने लगा ली फांसी : पोस्टमार्टम के बाद शव की आंखें गायब - CMO ने कहा- चूहे कुतर गए होंगे




कानपूर | नेहा शाह | यूपी पुलिस की प्रताड़ना के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। नया मामला जालौन का है। यहां पुलिस प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से पूरे घर में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने जब मोर्चरी में शव को देखा तो उसकी आंखें गायब थीं। इसके बाद परिजनों ने शव को बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, हंगामे की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

मृतक की बहन सोनिया का आरोप है कि उसके भाई की आंखों को मोर्चरी से निकाल ली गई हैं। यह स्वास्थ्य महकमे की बड़ी लापरवाही है, जबकि जालौन की CMO ऊषा का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है कि आंखें कैसे गायब हुई हैं? मोर्चरी में बड़े-बड़े चूहे हैं। हो सकता है कि चूहों ने शव की आंखें कुतर दी हों।

मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर का है, यहां के रहने वाले विनय रायकवार को 21 अप्रेल को उरई कोतवाली के मंडी चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार ने 3/25 आर्म्स एक्ट में पकड़कर जेल भेज दिया था। उसकी मां गुड्डन ने जैसे-तैसे उसे जमानत पर छुड़ाया था। परिजनों का आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद जब विनय घर पर रह रहा था, तब मंडी चौकी प्रभारी अभिषेक लगातार घर आकर उसे परेशान करते रहते थे। उसे फिर से केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी जाने लगी, जिससे आहत होकर विनय ने शुक्रवार की रात में घर पर फंदे से झूलकर जान दे दी। वहीं मृतक की मां गुड्डन ने उरई SP ऑफिस पहुंचकर धरना देते हुए अधिकारियों को इस मामले में शिकायती पत्र दिया। ​​​​

जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह का कहना है कि 21 अप्रेल को विनय रायकवार उर्फ महाकाल को झांसी रोड पर एक तमंचा, तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिसके बाद वह छूट कर आया तो उसने फांसी लगाकर जान दे दी, उन्होंने बताया कि परिजनों ने पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जिसकी जांच उन्होंने उरई CO संतोष कुमार को दी है, जांच में जो सामने आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE