May 08, 2021

Join With Us


रिश्ते को किया कलंकित : सगे चाचा ने छह साल की भतीजी के साथ किया रेप - पुलिस ने किया गिरफ्तार




आउटर दिल्ली | कलीम खान | उत्तरप्रदेश में गोरखपुर के उरुवा थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग में चाचा भतीजी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ चाचा ने नशे में अपनी छह साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची के पिता ने भाई के खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस ने लड़की को जांच परीक्षण के लिए भेजने के बाद फरार आरोपी को तुर्कवलिया नहर पुलिया के पास से शनिवार की सुबह गिरप्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

घटना की बावत थानाध्यक्ष उरुवा दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि छह मई को छह वर्षीय बच्ची को उसका सगा चाचा खजनी थाना क्षेत्र के डोहरिया में ननिहाल घुमाने के बहाने सायकिल से ले गया था। लौटते समय रास्ते मे रुककर उसने ताड़ी पी।और नशीली गोली भी खाई। फिर उसके बाद सेहुआ गांव के पास एकांत में ले जाकर भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को घर पहुंचा कर फरार हो गया।

घर पर बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को सारी बात बताई तो पीड़िता के पिता ने पुलिस को लिखित सूचना दी। जिस पर उसके विरुद्ध धारा 376 एबी व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कांस्टेबल अभय सिंह, राहुल यादव व प्रिया सिंह की मदद से गिरप्तार कर लिया गया है ।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE