June 06, 2024

Join With Us


प्रोफेसर पर स्टूडेंट ने लगाया गंभीर आरोप : व्हाट्सऐप पर भेजता था अश्लील मैसेज

अश्लील कविता सुनाने को बेताब रहने वाला प्रोफेसर अब बुरी तरह फसा




नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | जेएनयू यानी जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर का कांड सामने आया है | प्रोफेसर न केवल लड़की के व्हाट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेजता था, बल्कि उसे अपने चैंबर में अकेले मिलने के लिए बुलाता था | वह छात्रा को कहता था कि अकेल में मिलने आओ | तुम्हारे लिए एक कविता लिखी है | अकेले में छात्रा को अश्लील कविता सुनाने को बेताब रहने वाला प्रोफेसर अब बुरी तरह फंस गया है |

पुलिस ने उसके खिलाफ एक्शन ले लिया है | यह प्रोफेसर जेएनयू के सेंटर फॉर चाइनीज एंड साउथ ईस्ट एशियन स्टडीज में पढ़ाता है | उस पर पिछले महीने 20 साल की छात्रा ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था | एक सप्ताह पहले ही पुलिस ने इस केस में एक्शन लिया | अब उस प्रोफेसर को मामले की जांच में पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है | 

पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया है कि आरोपी प्रोफेसर उसकी क्लासमेट्स को भी परेशान करता है. वह कहां रहती है, इसकी जानकारी लेने के लिए उसके दोस्तों को भी प्रोफेसर परेशान करता है | इतना ही नहीं, आरोपी प्रोफेसर ने उसे कैंपस छोड़ने पर मजबूर भी किया | हालांकि, पीड़िता ने वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है | पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इसके बाद केस दर्ज किया | पुलिस की मानें तो प्रोफेसर अश्लील चीनी कविता लिखता था और उसे पीड़िता को व्हाट्सऐप भी करता था | प्रोफेस द्वारा भेजे गए सभी मैसेज की जांच की गई है | मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 सीआरपीसी के तहत पीड़िता और क्लास के अन्य स्टूडेंट्स के बयान दर्ज किए गए हैं | पुलिस ने पर्याप्त सबूतों के आधार पर प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब चार्जशीट फाइल की जाएगी |

पीड़िता ने 30 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी | इस शिकायत में पीड़ित स्टूडेंट ने प्रोफेसर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं | पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, प्रोफेसर ने उसे लगातार फोन कॉल और मैसेज भेजता था | उसे अश्लील कविताएं भेजता था | इतना ही नहीं, उसे अकेल में मिलने के लिए कहता था |  जब लड़की ने उसके अकेले में मिलने के प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया तो उसने पेपर में फेल करने की धमकी दी | लड़की कहां रहती है, यह जानने के लिए उसके सहेलियों को भी उसने बार-बार परेशान किया | 

लड़की की इसी शिकायत को आधार बनाकर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है | आरोपी प्रोफेसर का अब तक इस मामले में कोई बयान नहीं आया है |  वहीं, प्रोक्टर सुधीर कुमार आर्या का कहना है कि उनका दफ्तर सेक्सुअल हैरेसमेंट से जुड़े मैटर्स को डील नहीं करता है | वहीं, जेएनयू छात्र संघ ने पिछले महीने दावा किया था कि पीड़िता ने 10 अप्रैल को आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ यूनिवर्सिटी की इंटरनल कम्प्लेंट कमेटी में यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी | जेएनयू छात्र संघ के बयान में कहा गया है कि 15 अप्रैल को उसके कुछ क्लासमेंट्स ने भी आईसीसी में एक और शिकायत दर्ज कराई थी | इसमें आरोप लगाया गया था कि पीड़ित लड़की का पता जानने के लिए प्रोफेसर उन्हें परेशान करता है |





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE