May 28, 2024

Join With Us


अवैध प्लाटिंग पर भिलाई-चरौदा निगम की कार्यवाही निरंतर जारी

2 स्थानो पर अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध कार्यवाही की गई




भिलाई-चरौदा । न्यूज डेस्क । मेहबूब नगर चरौदा वार्ड क्र. 20 एवं उमदा वार्ड क्र. 06 में पोल और तार को जे.सी.बी. की मदद से हटाया गया। सोमवार दिनांक 27 मई 2024 को नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा द्वारा निगम क्षेत्र के 02 स्थानो पर अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। 

  मौके पर मौजूद उपअभियंता मुकेश रात्रे ने जानकारी देते हुये बताया कि निगम को प्राप्त सूचना के आधार पर मेहबूब नगर चरौदा तथा उमदा ए एच पी आवास के समीप हुये अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की गई, जिसमें अवैध प्लाटिंग हेतु लगाये गये फेंसिंग पोल एवं मार्ग संरचना को ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई है। 

  निगम कमिश्नर डी.एस. राजपूत के निर्देशानुसार अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध इस प्रकार कार्यवाही निरंतर की जा रही है। आज की कार्यवाही के दौरान विक्टर वर्मा उपअभियंता, सहायक राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र चन्द्राकर, सहायक राजस्व निरीक्षक कन्हैया सोनी, सहायक राजस्व निरीक्षक दिलीप देवांगन एवं समय पाल श्यामता साहू उपस्थित रहे।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE