बेंगलुरु | न्यूज डेस्क | कर्नाटक के हासन से लोकसभा सांसद प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल कांड में हर रोज नए नए राज खुल रहे हैं। एसआईटी जांच के दौरान एक महिला ने प्रज्वल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि प्रज्वल ने उसकी मां के साथ बलात्कार किया जबकि वीडियो कॉल के जरिए उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया।
लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कर्नाटक से सामने आए प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल कांड में पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि इसी मामले में प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में जहां प्रज्वल के ऊपर ही सभी आरोप थे कि अब उसके पिता एचडी रेवन्ना पर भी आरोप लगे हैं। रेवन्ना पर आरोप है कि वो भी अपने बेटे के साथ इस मामले में शामिल था |
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में एसआईटी जांच कर रही है। जांच के दौरान पूछताछ में एक महिला ने प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप लगाया कि प्रज्वल रेवन्ना साल 2020-2021 के बीच मुझे वीडियो कॉल करता था। उसके बाद जब फोन मैं उठाती थी तो उस दौरान प्रज्वल मेरे साथ अश्लील बातें करता था।
पीड़ित महिला ने कहा कि अगर जब मैं उसका फोन नहीं उठाती तो वो मेरी मां को कॉल करके मेरे कपड़े उतरवाने और वीडियो कॉल पर बात करने के लिए मजबूर करता था। अगर इस दौरान मैंने ये करने से इनकार किया तो वो मेरी मां को धमकी देता था। जब प्रज्वल के मामले सामने आ गया तब हिम्मत हुई कि इसको पुलिस के सामने मामला दर्ज कराया है। युवती ने शिकायत में आरोप लगाया, "एचडी रेवन्ना और प्रज्वल रेवन्ना ने मेरी मां के साथ रेप और यौन उत्पीड़न किया | प्रज्वल ने मेरा भी यौन शोषण किया | प्रज्वल मेरी मां को धमकी देता था कि अगर उसने सहयोग नहीं किया तो वह उसके पति यानी मेरे पिता की नौकरी छीन लेगा, उन्हें बेरोजगार कर देगा और यहां तक कि उनकी बेटी यानी मेरा रेप भी करेगा |
युवती ने आगे बताया कि 2020 और 2021 के बीच होने वाले लगातार उत्पीड़न ने उसके परिवार पर बड़ा असर डाला, जिससे उन्हें अपने फोन नंबर बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा | युवती ने यह भी आरोप लगाया कि हसन सीट से सांसद प्रज्वल अपने आवास पर महिला नौकरों का यौन उत्पीड़न करता था |
युवती ने दावा किया, "हां, यह सच है कि रेवन्ना लालच देकर महिला नौकरों का यौन उत्पीड़न उत्पीड़न करता था | मेरी मां का भी रेप करता था |अब तक केवल तीन लोगों ने सामने आकर इन घटनाओं के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की है | तीन और नौकरों ने इन ने इन अत्याचारों के बारे में बात नहीं की उनका यौन शोषण भी किया गया है | हमने किसी से इस बारे में नहीं कहा था, मैंने ही अपनी मां को प्रज्वल के वीडियो युवती ने यह भी दावा किया कि घटना के दो साल बाद उन्हें अपनी जमीन बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा | युवती ने आरोप लगाते हुए कहा, "हमारे रिश्तेदार होने के बावजूद उसने मेरी मां को इतना परेशान किया कि वह (मेरी मां) चार से पांच महीनों में केवल एक बार घर आती थीं | उन्हें इतना परेशान किया जाता था कि वह हमें देर रात लगभग 1 या 2 बजे ही फोन करती थीं | वह हमसे मुश्किल से ही बात करती थीं |उसने मेरी मां के साथ एक गुलाम की तरह व्यवहार किया और मेरे पिता के साथ मारपीट की | उसने हमारे पूरे परिवार को परेशान किया है |
पीड़िता ने प्रज्वल रेवन्ना और एचडी रेवन्ना को "आदतन अपराधी" बताया और अपनी मां और खुद के लिए न्याय मांगा युवती ने कहा कि अब जब हमने उसे बेनकाब कर कर दिया है तो हम पर आरोप लगाया जा रहा है कि हमने उन लोगों को धोखा दिया जिसने हमें नौकरी दी | हमें धमकियां दी जा रही हैं | अगर हमारे साथ कुछ भी घटना घटती है तो इसका जिम्मेदार आरोपी का परिवार होगा | केस दर्ज होने के बाद बसावनागुड़ी और होलेनारसिपुरा स्थित दोनों आवासों पर उसने सब कुछ बदल दिया है | उसने सारे है तो इसका जिम्मेदार आरोपी का परिवार होगा | केस दर्ज होने के बाद बसावनागुड़ी और होलेनारसिपुरा स्थित दोनों आवासों पर उसने सब कुछ बदल दिया है |
पीड़िता ने आगे कहा कि हम डरे हुए थे, इसीलिए हमने शुरू में बयान दिया कि यह यौन उत्पीड़न था | जब मेरी मां ने रेप का वीडियो देखा तो उन्होंने स्वीकार कर कर लिया कि उनके साथ रेप हुआ है |उन्होंने जज और एसपी के सामने बयान दिया कि उनके साथ दुष्कर्म हुआ है | फिर उन्हें घटनास्थल पर पूछताछ के लिए ले जाया गया | अब वह केस वापस लेने पर हमारा घर लौटाने की पेशकश कर रहा है | हम न्याय चाहते हैं | उसे सजा मिलनी चाहिए | पिता-पुत्र दोनों आदतन अपराधी हैं | शनिवार और रविवार को उसके घर में गंदगी रहती है | अब उसने मेरे पिता को उस डेयरी से हटा दिया है, जहां वह काम करते थे | कृपया हमें न्याय दिलाने में मदद करें |