May 12, 2024

Join With Us


सूरज पर दो तेज़ विस्फोट हुए रिकॉर्ड : तेज़ सौर ज्वालाएं निकलीं

11 मई को दो शक्तिशाली विस्फोटों को दर्ज किया




नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | अंतरिक्ष एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया है जिसे जितना जानो कम लगता है | चूंकि यह जितना रहस्यमयी है उतना ही रोचक है, इसलिए इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की ललक लोगों की कम नहीं होती | अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा  एक ऐसी संस्था है जो लोगों के इस दिलचस्पी को पूरा करती है समय-समय पर अंतरिक्ष के नए तस्वीरों और वीडियो से नासा ने शुक्रवार को एक बार फिर एक शानदार फोटो डाला है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे |

नासा ने सूरज पर क्रमशः शुक्रवार, 10 मई और शनिवार, 11 मई को दो शक्तिशाली विस्फोटों को दर्ज किया है, जिससे मजबूत सौर ज्वालाएं निकलती हुई देखी गई | नासा द्वारा जारी एक बयान के अनुसार एजेंसी के सोलर डायनेमिक्स वेधशाला ने दो विस्फोट दर्ज की जो 0 मई को रात 9.23 बजे (स्थानीय समय) और 11 मई को सुबह 7.44 बजे (स्थानीय समय) पर चरम पर थीं | वेधशाला ने घटना की कई तस्वीरें भी कैद कीं नासा सन एंड स्पेस ने अपने एक्स अकाउंट पर घटना की तस्वीरें जारी करते हुए लिखा ‘सूरज ने 10-11 मई, 2024 को दो मजबूत सौर ज्वालाएं उत्सर्जित कीं, जो 10 मई को रात 9:23 बजे ईडीटी और 11 मई सुबह 7:44 बजे ईडीटी पर चरम पर थीं |

नासा के सोलर डायनेमिक्स वेधशाला ने घटनाओं की तस्वीरें खींचीं, जिन्हें X5.8 और X1.5-क्लास फ्लेयर्स के रूप में वर्गीकृत किया गया था | ’सौर ज्वालाएं ऊर्जा के शक्तिशाली विस्फोट हैं | नासा ने अपने बयान में कहा कि आग की लपटें और सौर विस्फोट रेडियो संचार, इलेक्ट्रिक पावर ग्रिड और नेविगेशन सिग्नल को प्रभावित कर सकते हैं और अंतरिक्ष यान और अंतरिक्ष यात्रियों के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE