आंध्र प्रदेश | न्यूज डेस्क | पूर्वी गोदावरी जिले में पुलिस ने सात करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है | नल्लाजर्ला मंडल के अनंतपल्ली में एक लॉरी की टक्कर से एक टाटा ऐस वाहन पलट गया और यहीं से भेद खुल गया | इस वाहन में गत्ते की पेटियों में कैश रखा हुआ था |
आंध्र प्रदेश में शनिवार को एक बार फिर भारी मात्रा में नकदी जब्त की गई है | इससे पहले शुक्रवार को भी एनटीआर जिले में 8 रुपये जब्त किए गए थे | मामला राज्य के पूर्वी गोदावरी जिले का है जहां सात गत्ते की पेटियों में सात करोड़ रुपये छिपाकर ले जाए जा रहे थे | दरअसल नल्लाजर्ला मंडल के अनंतपल्ली में एक लॉरी की टक्कर से एक टाटा ऐस वाहन पलट गया और यहीं से भेद खुल गया | स्थानीय लोगों ने देखा कि उस वाहन में बोरों के बीच नकदी के 7 गत्ते के बक्से ले जाए जा रहे हैं और उन्होंने पुलिस को सूचित किया |
7 करोड़ रुपये पुलिस ने ट्रक और पैसों को जब्त करने के साथ-साथ उसमें सवार दो लोगों को भी हिरासत में ले लिया है |हैदराबाद से गुंटूर ले जाई जा रही थी रकमपुलिस के मुताबिक नोटों का जखीरा एनटीआर जिले में गरिकापाडु चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया | बताया जा रहा है कि पैसे पाइप से लदे एक ट्रक में अलग केबिन के अंदर रखे गए थे | जग्गैयापेट के सर्किल इंस्पेक्टर चंद्र शेखर ने घटना की पुष्टि की है | इस रकम को हैदराबाद से गुंटूर ले जाया जा रहा था |